logo

ट्रेंडिंग:

मंदिर का त्रिशूल तोड़ा और शिवलिंग उखाड़ने लगा, वीडियो आया तो हो गया गिरफ्तार

रायबरेली के एक पुराने मंदिर में एक युवक ने नशे की हालत में शिवलिंग के साथ तोड़फोड़ की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ऊंचाहार क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में एक युवक ने घुसकर शिवलिंग पर त्रिशूल से वार किया और मंदिर के अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

 

घटना शुक्रवार यानी 20 फरवरी की रात की है, जब हमीदपुर गांव स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में एक युवक दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, आरोपी ने वहां रखे त्रिशूल को उठाया और शिवलिंग पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने मंदिर में रखे डमरू को भी तोड़ दिया और करीब 10 मिनट तक वहां उत्पात मचाता रहा।

 

यह भी पढ़ें: BSNL डायरेक्टर का 'शाही दौरा', शीशे से अंडरवियर तक 50 अफसर ड्यूटी पर तैनात

भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मंदिर के सेवादारों ने जब युवक को तोड़फोड़ करते देखा तो शोर मचाना शुरू किया। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। शनिवार को मंदिर समिति के उपाध्यक्ष लोकनाथ मिश्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

नशे का आदी है आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान 26 साल के कुलदीप यादव उर्फ राम उजैर के रूप में हुई है। कुलदीप पास के ही गांव का रहने वाला है। ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय राय के मुताबिक, आरोपी लड़का नशे का आदी है। लोगों से पूछताछ करने के बाद यह बात सामने आई है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: उम्र 5 साल, गिफ्ट में मिल गया डिफेंडर, बेटे को हार्दिक पांड्या ने दिया गिफ्ट

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मंदिर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और मामले की कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap