logo

ट्रेंडिंग:

BSNL डायरेक्टर का 'शाही दौरा', शीशे से अंडरवियर तक 50 अफसर ड्यूटी पर तैनात

बीएसएनएल के डायरेक्टर का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। इस दौरे के लिए जो प्रोटोकॉल जारी किए गए थे उनको लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही थी।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बीएसएनएल के डायरेक्टर का प्रयागराज दौरा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसे शाही दौरा कह रहे हैं। शाही दौरा इसलिए क्योंकि बीएसएनएल के डायरेक्टर की विजिट के लिए जो प्रोटोकॉल तैयार किया गया था वह प्रोटोकॉल बिल्कुल शाही था। डायरेक्टर के दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। तौलिया, शीशा और अंडरगारमेंट के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई थी। अब यह दौरा निरस्त कर दिया गया है। 

 

बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंजल 25 फरवरी को प्रायगराज दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरे को लेकर डीजीएम ने 19 फरवरी को प्रोटोकॉल जारी किया था। इस प्रोटोकॉल की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरे के लिए 50 से ज्यादा अधिकारी तैनात किए गए थे। बीएसएन के डायरेक्टर का किसी राजा-महाराजा की तरह स्वागत करने की तैयारी की गई थी और हर जगह, हर चीज का ध्यान रखा गया था। 

 

यह भी पढ़ें: सुसाइड या मर्डर! जोधपुर में शादी के दिन दो बहनों की मौत, पुलिस की जांच जारी

अधिकारियों की तौलिए पर ड्यूटी

इस दौरे में हर छोटी चीज का इतना ध्यान रखा गया था कि हर कोई हैरान रह गया। डायरेक्टर साहब की दिनचर्या के हर काम के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई थी। सुबह नहाने से लेकर दोपहर लंच तक मिनट टू मिनट अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई थी। सीनियर अधिकारियों के अंडर कमेटी बनाई गई और उस कमेटी को अलग-अलग प्रकार की किट तैयार करने और पैक करने के निर्देश दिए गए। 

 

पानी से तौलिए तक का इंतजाम

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक किट में वाटर बॉटल, चॉकेलेट, चिप्स, फ्रूट जूस, ग्लास, नैपकिन। जबकि एक अन्य किट में तौलिए, अंडरवियर, शीशा-कंघी, साबुन- शैंपू, तेल व स्लीपर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। डीजीएम की ओर से जारी यह निर्देश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू की झील में पीने लायक पानी तो दूर नहाने लायक भी नहीं, रिपोर्ट में खुलासा

निरस्त हुआ दौरा

इस दौरे के प्रोटकॉल को देखकर हर कोई हैरान था। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें वायरल होने लगी। अधिकारियों को इस तरह की जिम्मेदारी देना और डायरेक्टर के लिए शाही इंतजाम को लेकर लोग अपनी राय रखने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दौरे को शाही दौरा करार दिया। लोग अधिकारियों से सवाल करने लगे और इस दौरे की आलोचना करने लगे। 

 

सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद डीजीएम ने इस दौरे के रद्द होने की जानकारी दी। ऑर्डर में बताया गया कि बीएसएनएल के डायरेक्टर का प्रायगराज दौरा रद्द हो गया है और इसको लेकर जो ऑफिस ऑर्डर जारी किए गए थे उसे तुरंत प्रभाव से कैंसिल किया जाता है। बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता का कहना है कि डायरेक्टर विवेक बंजल का दौरा निरस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोटोकॉल है उसे कैंसिल समझा जाए। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap