logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुक्का मारकर 4 दांत तोड़े, आगरा के स्कूल का वीडियो हो गया वायरल

आगरा के एक प्राइवेट स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक छात्र का जबड़ा और दांत टूट गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

YouTuber Piyush Molhotra

पीयूष मल्होत्रा, Photo Credit- X

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीयूष ने बताया है कि उनके बेटे को दूसरे छात्र ने बुरी तरह पीटा, जिस वजह से बेटे का जबड़ा और दांत टूट गया। वीडियो में पीयूष मल्होत्रा ने स्कूल के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं कि स्कूल में बच्चों के बीच मारपीट कैसे हो सकती है? पीयूष मल्होत्रा ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई है।

 

यह घटना आगरा के डीपीएस स्कूल की है, जहां शनिवार यानी 25 अप्रैल के दिन 10वीं क्लास के दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल के खिलाफ दावा किया है कि जब उनका बेटा खून से लथपथ था, तब उसे इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। फिलहाल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब सवाल उठता है कि आखिर किस वजह से दोनों छात्रों के बीच झगड़ा हुआ।

 

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर अर्जी, कभी चलाते थे ई-रिक्शा, कौन हैं अजय पार बाबा?

 

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीयूष मल्होत्रा स्कूल में अपने बेटे की गंभीर हालत दिखा रहे हैं। जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र के दांत टूट चुके हैं और उसके मुंह से खून बह रहा है। इसके बाद पीयूष कैमरा अपनी तरफ करके कहते हैं, 'मेरे बच्चे का पूरा मुंह खत्म कर दिया। यह आगरा का नामी स्कूल डीपीएस है, जहां मेरे बच्चे के साथ ऐसा हुआ है।' इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर स्कूल की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

इसके बाद वह बताते हैं, 'मुझे स्कूल से फोन आया था, कहा गया कि आपके बच्चे को थोड़ी चोट लगी है। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि बच्चे के 4 दांत बुरी तरह टूट चुके हैं।'

 

किस वजह से हुई मारपीट?

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दोनों छात्र पहले आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। यही हंसी-मजाक बहस में तब्दील हो गई, जिसके बाद दोनों छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: रो पड़ी तुषार उर्फ हिजबुल्लाह की मां, पूरे देश से कहा- अपने बच्चों को बचा लीजिए

 

कौन हैं पीयूष मल्होत्रा?

पीयूष मल्होत्रा इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर मोबाइल से जुड़े वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा उनका आगरा में एक मोबाइल की दुकान भी है। पीयूष मल्होत्रा के फेसबुक पर 2.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 2.32 लाख फॉलोअर्स हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें