logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दरभंगा: इमरजेंसी पहुंचा मरीज, हाथ पकड़कर घसीटता हुआ अंदर ले गया गार्ड

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Darbhanga medical college

मरीज को धसीटते हुए ले जाता गार्ड। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के दरभंगा से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक मरीज के साथ में अमानवीयता करने की खबर सामने आई है। यहां दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में अस्पताल का गार्ड मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने की बजाय उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए ले जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'यह आंदोलन हमारा है', PM मोदी का मंदिर बनवाने वाले राजन सिंह को लोगों ने घेरा

 

तीन दिनों से भटक रहा था मरीज

 

दरअसल, एक मरीज अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पिछले तीन दिनों से भटक रहा था। किसी तरह से वह इमरजेंसी के चार नंबर कमरे में पहुंचा। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मरीज की स्थिति को देखते हुए अंदर कमरे में बुलवाया।

 

स्ट्रेचर पर ले जाने की थी जरूरत

 

मरीज की स्थिति के हिसाब से उसे स्ट्रेचर पर ले जाने की जरूरत थी लेकिन वहां मौजूद एक गार्ड ने मानवता को शर्मसार करते हुए मरीज का एक हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गया। मरीज को इस तरह से जमीन पर घसीटते हुए ले जाने का मंगर देखकर वहां मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया।

 

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल की टंकी में नहाया, डुबकी लगाई, लोग बोले- यही आप खाएंगे भी

 

अस्पताल की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

 

मरीज के साथ में इस तरह का व्यवहार होने पर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना तब हुई है जब मेडिकल कॉलेज में अज्ञात मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था किए जाने के प्रावधान हैं। ऐसे मरीजों को सुरक्षित रखने के साथ उनके लिए कपड़े, खाने और इलाज की व्यवस्था की जाती है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल ने जांच के आदेश दिए हैं।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें