बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक शख्स का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शख्स के पास नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास दो फ्लैट हैं, जिनसे हर महीने करीब 80 हजार रुपये किराया मिलता है। फिर भी वे दिल्ली में रोजाना 12 घंटे उबर बाइक चलाते हैं। इससे भी महीने में करीब 50 हजार रुपये की अतिरिक्त कमाई हो जाती है।
कंटेंट क्रिएटर आस्था सेठ ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। आस्था ने बताया कि वह दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार की फैक्ट्री में काम करते थे। पिछले साल उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बाद में रिश्तेदार ने उन्हें यह कहकर नौकरी से निकाल दिया कि अब वह पहले की तरह काम नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: कई देशों में ठप हुआ Facebook, लॉगइन में परेशानी, क्या बदलने वाला है Meta?
हार्ट अटैक आने के बाद इंसान बेकार नहीं हो जाता
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स ने कहा, 'वह लोगों को यह दिखाना चाहता है कि हार्ट अटैक आने के बाद भी इंसान बेकार नहीं हो जाता। उन्होंने अपनी दो बेटियों के लिए दोनों फ्लैट बचाकर रखे हैं। बिहार में उनकी पैतृक संपत्ति भी है। नोएडा में मौजूद दोनों फ्लैटों से उन्हें हर महीने लगभग 80 हजार रुपये किराया मिलता है। बावजूद इसके उन्होंने घर बैठने के बजाय उबर चलाने का फैसला किया।
वह रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक उबर चलाते हैं। इससे करीब 50 हजार रुपये अतिरिक्त कमा लेते हैं। सोशल मीडिया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी मेहनत और सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दफ्तर की 14 टॉक्सिक आदतें, जिन्हें अपनाकर बन सकते हैं सफल, शख्स की टिप्स वायरल
उनका हौसला सभी के लिए प्रेरणा
आस्था ने लिखा, 'केवल 5 मिनट की बातचीत ने उन्हें जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। आस्था ने कहा कि ड्राइवर बिना किसी दिखावे के मुस्कुराते हुए अपनी बात बता रहे थे, उनका हौसला सभी के लिए प्रेरणा है। उनका हौसला उन सभी लोगों के लिए मिसाल है, जो छोटी-छोटी मुश्किलों में हार मान लेते हैं। शख्स के साथ बातचीत ने मुझे जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया।'
सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर इसे एक इंस्पिरेशन बताया, कुछ ने कहा ऐसी कहानियां हमें मेहनत करते रहने और अपनी जिंदगी के लिए आभारी रहने की सीख देती हैं।