logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुबई में सैलरी टैक्स-फ्री लेकिन अकेले रहना मुश्किल, महिला ने बताया सच

दुबई की टैक्स-फ्री सैलरी और चकाचौंध भरी जिंदगी अक्सर लोगों को आकर्षित करती है लेकिन, इसके पीछे कई ऐसे संघर्ष भी छिपे होते हैं जो सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते।

Dubai cost of living

वायरल वीडियो: Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुबई में अकेले रह रही 23 साल की भारतीय मूल की लड़की अनुश्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुश्का ने वहां की टैक्स-फ्री सैलरी और अच्छी लाइफस्टाइल के पीछे छिपे संघर्ष को साझा किया है। उन्होंने कहा लोग दुबई की टैक्स-फ्री सैलरी और अच्छी लाइफस्टाइल देखते हैं लेकिन इसके पीछे का संघर्ष को नहीं समझते।

 

घर से दूर रहना, बीमार होने पर अकेले सब संभालना और हर त्योहार परिवार से वीडियो कॉल पर मनाना आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर सिर्फ अच्छी तस्वीरें और करियर ग्रोथ दिखती है लेकिन अकेलापन, घर की याद और मानसिक दबाव जैसी बातें नजर नहीं आती हैं। 

 

अनुश्का कहती हैं विदेश में रहने की 'कॉस्ट ऑफ लिविंग' सिर्फ किराया, खाना और दूसरे खर्चों तक सीमित नहीं है। इसकी एक भावनात्मक कीमत भी चुकानी होती है। इसमें अपनों से दूरी, अकेलापन, घर की याद और मानसिक दबाव शामिल हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी बातों से सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें: 'पैसे दो वरना नागरिकता छिनेगी...', झारखंड में किसने की धांधली? वीडियो वायरल

चकाचौंध के पीछे छिपा सच 

अनुष्का ने कहा कि यहां कि जिंदगी अच्छी और चमकदार दिखाई देती है। लोग अच्छी लाइफस्टाइल, वीकेंड घूमना और करियर में सफलता देखते हैं, लेकिन घर से दूर रहने का दर्द नजर नहीं आता. पोस्ट में कैप्शन में उन्होंने लिखा, सोशल मीडिया पर लोगों को हमारी अच्छी लाइफस्टाइल, वीकेंड की तस्वीरें और करियर ग्रोथ दिखती है। इस बड़े शहर में रहने की असली कीमत सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं, जो अपने घर और परिवार से दूर रहते हैं। अनुष्का ने आगे कहा कि परिवार के खास पलों से दूर रहना, पूरे दिन काम करने के बाद हर जिम्मेदारी अकेले निभाना और अचानक घर की याद आना कई बार मानसिक रूप से बहुत भारी पड़ता है।

आपने शुरुआत क्यों की थी? यह जरूर याद रखिए  

अनुश्का ने अपनी मुश्किलों के बारे में बात करने के बाद आखिर में सकारात्मक अंदाज कहा, आज किया गया यह त्याग भविष्य में आर्थिक आजादी दिलाने और परिवार का सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, याद रखिए कि आपने शुरुआत क्यों की थी आज अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर आर्थिक आजादी हासिल करना और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाना सबसे बड़ा फैसला है। आपका आज का त्याग ही आपके भविष्य की नींव रख रहा है। 

यह भी पढ़ें: बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी किया वायरल

दुबई में रहने का खर्च कितना आता है? अकाउंटेंट ने बताया

इसके अलावा, हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें दुबई में रह रही एक युवा अकाउंटेंट (इंस्टाग्राम यूजर @suryagayathry) ने अपने महीने का बजट बताया था। वीडियो में महिला ने बताया कि वह खाने-पीने, इंटरनेट, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरतों पर हर महीने कितना खर्च करती है. उन्होंने कहा वह दुबई में करीब 1,100 दिरहम (लगभग 25,000 रुपये) महीने में गुजारा कर लेती है।

 

कंपनी उन्हें रहने की सुविधा देती है, इसलिए किराया नहीं देना पड़ता है। रहने का खर्च ही दुबई में सबसे ज्यादा भारी पड़ता है। वह ज्यादातर खाना घर पर बनाती हैं, किराने पर करीब 500 दिरहम, वाई-फाई पर 200 दिरहम और यात्रा पर 100-110 दिरहम महीने खर्च करती है।

 

ये दोनों ही वायरल वीडियो यह दिखाते हैं कि दुबई में रहने की असली कीमत सिर्फ किराया, खाना और ट्रांसपोर्ट नहीं है। अपनों से दूरी, अकेलापन और मानसिक दबाव भी इसकी बड़ी कीमत हैं। दूसरी ओर खर्च का बोझ कम करने की बात करें तो एक अच्छी नौकरी और कंपनी की सुविधाएं होने पर आर्थिक खर्च को काफी हद तक कम भी किया जा सकता है।


और पढ़ें