logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बैग की चेन खुली रह गई, हाईवे पर नोटों की बारिश, पुराना वीडियो अब क्यों वायरल है?

मेरठ-करनाल हाईवे पर अचानक सैकड़ों रुपये के नोट उड़ते नजर आए। तेज रफ्तार बाइक सवार के बैग से ये पैसे हाईवे पर बिखर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Meerut Highway, Money Rain Viral Video

वायरल वीडियो, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे पर अचानक सैकड़ों रुपये के नोट उड़ते नजर आए। दावा कि जा रहा है कि एक बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी उसके बैग की चेन खुल गई और पीछे से 500 और 200 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर नोट बिखरे नजर आए। इस दौरान पीछे से आ रहे एक शख्स ने बाइक सवार को आवाज लगाकर रोकने की कोशिश भी की लेकिन बाइक सवार बिना रुके आगे निकल गया।

 

इसके बाद शख्स ने बिना देर किए सड़क पर बिखरे सभी नोट इकट्ठा करने शुरू कर दिए। गिनती करने पर कुल रकम करीब 4 लाख रुपये निकली। इस घटना की जानकारी शख्स ने सीधा पुलिस को दी और पूरा पैसा पुलिस को सौंप दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक और ऑटो को रौंदा; 7 लोगों की मौत

करीब 40 मिनट तक हाईवे पर पैसा समेटती रही पुलिस

इस घटना के बाद वहां मौजूद शख्स अमित ने बिना देर किए सड़क पर बिखरे सभी नोट इकट्ठा करने शुरू कर दिए। कुल रकम करीब 4 लाख रुपये निकली। बिना लालच में आए शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पूरी रकम पुलिस के हवाले कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची चुकी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस करीब 40 मिनट तक हाईवे पर बिखरे नोटों को समेटने में जुटी रही। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे ईमानदारी की मिसाल बता रहे हैं और अमित की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज के दौर में 4 लाख रुपये देखकर भी ईमानदार बने रहना, अमित भाई को सलाम।' लोगों का कहना है कि आज जब चंद हजार के लिए लोग रिश्तों को भूल जा रहे हैं वहीं पर अमित ने बड़ा दिल और ईमानदारी का परिचय देते हुए पूरा पैसा पुलिस को सौंप दिया। उनके इस व्यवहार की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति या संस्था के साथ इस तरह की रकम खोने की घटना हुई है, तो वह उचित दस्तावेजों के साथ कोतवाली में संपर्क कर सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार यह रकम असली मालिक को सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना अप्रैल 2026 की है। 


और पढ़ें