इंटरनेट पर एक वीडियो छा गया है। इसमें एक कार तेजी से एक रैंप पर बढ़ती है और अचानक एकदम उल्टी हो जाती है। ऐसा लगता है कि कार जमीन पर गिर जाएगी लेकिन यही कार अचानक हवा में गोते खाती है और प्लेन की तरह लैंड कर जाती है। यह कमाल मशहूर कारोबारी एलन मस्क की दो कंपनियों टेस्ला और SpaceX ने कर दिखाया है। अभी यह कार सिर्फ दिखाई गई है। यह 2028 के बाद बनना शुरू होगी और उसके बाद ही मार्केट में आएगी। इसके बावजूद इस एक इवेंट ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। कोई इसे 'उड़ने वाली कार' बता रहा है तो कोई इसे सुरक्षा के नजरिए से बेहद अहम बता रहा है। 

 

Tesla की यह नई Roadster कार दो लोगों को बिठा सकती है। कंपनी का दावा है कि यह एक सेकेंड से भी कम समय में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ार पकड़ सकता है। इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसमें लगे थ्रस्टर हैं जो इसे किसी रीयूजेबल रॉकेट की तरह जमीन पर लैंड करा देते हैं। इस कार का उत्पादन 2028 के बाद शुरू होगा। यह कितनी सफल होगी यह अभी निश्चित नहीं है। खुद एलन मस्क इसके बारे में लिखते हैं, 'सफलता निश्चित नहीं है लेकिन मनोरंजन जरूर निश्चित है।' 

इवेंट में क्या हुआ?

इस इवेंट में एक अनोखा रैंप बनाया गया था। इसी रैंप पर चढ़ी कार गिरने के बजाय हवा में उड़ते हुए जमीन पर ऐसे उतर गई जैसे कोई चिड़िया। एक और सीन सामने आया। इसमें एक ट्रक समेत कुल पांच गाड़ियां एक लाइन से खड़ी थीं। टेस्ला की नई Roadster कार इन पांचों गाड़ियों की ओर बढ़ी और पास पहुंचने से पहले उड़ गई। उड़कर ही इसने पांचों गाड़ियों को पार कर लिया और फिर से जमीन पर उतर गई। यह सब देखने में एकदम फिल्मी सीन जैसा लगा लेकिन टेस्ला और स्पेसएक्स ने इसे कर दिखाया है।

 

यह भी पढ़ें: Tesla ने खर्च पर कसी नकेल, Meta भी खुश नहीं, AI पर खर्च से क्यों बढ़ी टेंशन?

किसने चलाई यह कार?

डेमो दिखाते समय इस कार में कोई भी ड्राइवर नहीं था। टेस्ला पहले से ही ऐसी कारें बना चुकी है जो बिना ड्राइवर के चलती हैं। ऐसे में यह भी ऑटोमैटिक मोड पर ही चल रही थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अगर कहीं कोई हादसा भी हो जाए तो कार को ही नुकसान पहुंचे और ड्राइवर को चोट न लगे।

 

क्यों खास है Tesla की यह कार? 

इस कार को सिर्फ टेस्ला ने नहीं बनाया है। इसमें SpaceX भी साथ आई है। उसकी वजह है कि इस कार में रॉकेट इमें इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर लगाए गए हैं। ये इतने ताकतवर हैं कि भारी भरकम कार को जमीन पर गिरने नहीं देते हैं। ऐसे ही थ्रस्टर इसकी धमाकेदार स्पीड का भी कारण हैं। इस कार में लगी बैटरियों के भरोसे टेस्ला ने इसकी रेंज 300 किलोमीटर और अधिकतम स्पीड 230 मील प्रति घंटे यानी लगभग 370 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई है। 

 

यह भी पढ़ें: 'एलन मस्क नाम का व्यापारी है, उसी की साजिश', देश में प्रदर्शनों पर बोले बृजभूषण

 

टेस्ला ने अभी जो डेमो दिखाया उसमें कुल तीन अलग-अलग कार दिखाई गईं। दो कार ऐसी हैं जिनमें दो-दो लो बैठ सकते हैं और एक ऐसी है जिसमें सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। 1 सीटर कार को टेस्ला रोडस्टर रॉकेट नाम दिया गया है। फिलहाल इस कार की कोई कीमत नहीं बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत कम से कम 50000 डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

 

 

पहला मॉडल 'परफॉर्मेंस' नाम से है। यह सड़क पर उतारने के लिए तैयार है लेकिन ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। दूसरा थ्रस्ट है जो अभी रेस रेडी है और इसमें पीछे की ओर कोल्ड गैस थ्रस्टर लगे हैं जिनके दम पर यह सिर्फ 0.9 सेकेंड में 60 की स्पीड पकड़ सकती है। तीसरा और सबसे खास मॉडल रॉकेट है जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति बैठ सकता है। इसमें चारों तरफ गैस थ्रस्टर और फ्लाइट सिस्टम लगे हैं। इन्हीं के दम पर यह कार नीचे नहीं गिरती है और जब नीचे आती है तो एकदम आराम से आती है।

क्यों है ऐसी कार की जरूरत?

यह देखा जाता है कि सड़क हादसों के बाद अगर कार पलटती है तो ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाता है। ऐसी स्थिति में कार के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचता है और उसमें सवार लोगों की मौत हो जाती है। अगर इस फीचर के जरिए इमरजेंसी स्थिति में कार अपने आप सही से लैंड हो जाए तो हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि, अभी एलन मस्क ने इसके पीछे की कोई विशेष वजह नहीं बताई है।