उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) ने सिर्फ प्रमोटरों पर ही शिकंजा नहीं कसा है, बल्कि घर खरीदारों की हितों की रक्षा के लिए महत्तवपूर्ण सलाह जारी की है। रेरा ने आवंटियों को सचेत किया है किसी भी रजिस्ट्रर्ड प्रमोटर की परियोजना में संपत्ति खरीदने से पहले पांच  मुख्य बिंदुओं की जांच जरूर कर लें।

 

खरीदारों की सुविधा के लिए पूरी जानकारी यूपी रेरा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर यह भी जान सकते हैं कि प्रमोटर के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज हैं और उसका स्वरूप क्या है। प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश व धोखाधड़ी के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि प्राधिकरण डिजिटल माध्यमों से घर खरीदरों को सटीक जानकारी इसलिए दे रहा है ताकि धोखाधड़ी की घटनाएं कम हो सके।

भूमि का स्वामित्व

संपत्ति खरीदारों को देखना चाहिए कि परियोजना जिस जमीन पर बन रही है उसका स्वामित्व कानून रूप से वैध है? जमीन पर किसी तरह का विवाद, बकाया या किसी का कानूनी दावा तो नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी का दबदबा? अटकलें क्या हैं?

स्वीकृत नक्शा व ले आउट प्लान

सक्षम प्राधिकारी ने नक्शा व लेआउट प्लान पास कर दिया है या नहीं इसकी जानकारी करनी चाहिए। मौके पर जो निर्माण दिखाया जा रहा है वह स्वीकृम योजना के तहत है या नहीं। इसके बारे में भी बारीकी से जांच करनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में सियासी जमीन खो चुकीं मायावती, दोबारा कैसे संगठन को करेंगी मजबूत?

इनवेंट्री विवरण का मिलान करें

खरीदार जिस यूनिट प्लॉट, दुकान, मकान को खरीदना चहता है। उसका पोर्टल पर इनवेंट्री विवरण उपलब्ध है कि नहीं। इसके साथ ही वहां पर कितने प्लॉट, दुकान व मकान हैं इसका मिलान करना चाहिए। रेरा के नियमों के तहत खुले परियोजना के बैंक खातों की जानकारी वेरिफाई करनी चाहिए, ताकि यह  तय हो जाए कि उनका पैसा उसी परियोजन के निर्माण में उपयोग में होगा। प्रमोटरों को वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली तिमाही प्रगति रिपोर्ट का अध्ययन करना भी आवश्यक है। इससे परियोजना के पूरा होने की समय सीमा और वर्तमान प्रगति का पता चल सकेगा।

वेबसाइट पर ऐसे लें जानकारी

यूपी रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी रेरा इन पर जाए। सर्च मैन्यू मै रजिस्ट्रर्ड प्रोजेक्टस सेक्शन पर क्लिक करें। परियोजना का नाम या पंजीकरण नंबर डालकर खोजें। ब्ल्यू आइकान पर क्लिक करके परियोजना का विवरण खोलें। परियोजना की मूल जानकारी देखें। परियोजना कब प्रारंभ हुई और उसके पूर्ण होने का समय क्या है। खरीदार यूपी रेरा की हेल्प डेस्क नंबर 9151602229, 9151642229 पर भी संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।