आज शेयर बाजार हरे निशान में बढ़त के साथ खुला। 18 सितंबर को सुबह 9: 15 पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बीएससी सेंसेक्स 169.51 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 74,484.10 पर खुला। साथ ही BSE बैंकेक्स भी आज हरे निशान में खुला है, यह 63,623.74  के साथ  293.25 अंक +0.46% ऊपर है। हालांकि BSE Focused IT में गिरावट आज भी गिरावट देखने को मिली। यह 34,893.21, यानी 470.75 अंक गिरकर -1.33%) नीचे रहा।  

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी 50 सुबह 23,334.70 पर खुला, जो 68.20 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ खुला। इसी तरह निफ्टी बैंक भी 224.70 अंक (0.40%) चढ़कर 56,280.45 पर और निफ्टी फाइनेंशियल भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। कुल मिलाकर बाजार में शुरुआती रुझान मजबूत और सकारात्मक रहा।

 

यह भी पढ़ें: माया टाटा संभालेंगी वेस्टसाइड की कमान, जानें कौन हैं टाटा ग्रुप की नई लेडी बॉस?

कैसा रहा कंपनियों का हाल? 

आज सुबह 9: 48 तक इटरनल लिमिटेड 1.34%, इंडिगो 1.33%, भारती एयरटेल 1.22%, L&T 1.04%, अडानी पोर्ट्स 0.92% और HDFC Bank 0.83% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स में रहे।  यानी टेलीकॉम, एविएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और बैंकिंग शेयरों में मजबूती दिखने को  मिली। वहीं दूसरी तरफ IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया, जहां टीसीएस में  2.99% की गिरावट, टेक महिंद्रा में 2.12%, इंफोसिस1.38%, एचसीएल टेक 0.90%, टाइटन 0.62% और टाटा स्टील 0.43% की गिरावट दिखी। 

बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की रेट  

18 सितंबर यानी आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने के दाम गिरे तो चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 1,53,190 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, 22 कैरेट सोना लगभग 1,40,424 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,14,893 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। 

 

 

इसके अलावा चांदी की बात करें तो भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,38,650 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। आज यानी 18 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक भारत में शुद्ध चांदी (999 फाइन) का भाव 1 ग्राम के लिए 239, 10 ग्राम के लिए 2,390, 100 ग्राम के लिए 23,895 और 1 किलोग्राम के लिए 2,38,950 रहा।