लगातार गिरावट के बाद आज शेयर बाजार की रिकवरी हुई है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल देखने को मिली है और सुबह 9:15 पर शेयर मार्केट हरे निशान पर खुला। सुबह 09:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर  सेंसेक्स  396.90 अंक (0.55%) की बढ़त के साथ 71,990.14 पर खुला। बैंकेक्स 251.29 अंक (0.41%) चढ़कर 61,793.63 पर और BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 882.20 अंक (2.63%) उछलकर 34,448.23 पर खुला। आज तीनों इंडेक्स हरे निशान में रहे, जिनमें सबसे ज्यादा तेजी IT शेयरों में दिखी।  

 

वहीं, वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का निफ्टी 50 सुबह 09:16 बजे 118.25 अंक (0.53%) चढ़कर 22,350.05 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी बैंक 290.50 अंक (0.53%) की तेजी के साथ 54,805.55 पर, निफ्टी नेक्स्ट 50 273.10 अंक (0.40%) चढ़कर 67,887.60 पर और निफ्टी फिन सर्विस 106.35 अंक (0.43%) उछलकर 24,746.80 पर रहा। 

 

यह भी पढ़ें: GST काउंसिल की 57वीं बैठक में कौन-कौन से बड़े फैसले हुए? 5 प्वाइंट्स में समझिए

कंपनियों का क्या रहा हाल?  

आज सुबह 09:15 बजे सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान रहे, इनमें से केवल 6 शेयर लाल निशान में खुले। सबसे ज्यादा तेजी IT शेयरों में दिखी। TCS 3.37% चढ़कर 2,145.25 पर, इंफोसिस 2.80% बढ़कर 1,022 पर, टेक महिंद्रा 2.12% उछलकर 1,527.45 पर और HCL टेक 1.77% की बढ़त के साथ 1,201.70 पर खुला। 

 

इनके अलावा ITC 1.83% और पावरग्रिड 1% चढ़े। दूसरी तरफ ईटरनल 0.62%, ICICI बैंक 0.58% और M&M 0.40% फिसले। बजाज फाइनेंस (0.09%) और BEL (0.01%) में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।   

सोने चांदी का भाव भी बढ़ा 

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में आज सोना-चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली। आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। इसके अलावा, चांदी के भाव भी चढ़कर 2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड किया।

 

आज बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोना 150,990 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, वहीं 22 कैरेट सोना लगभग ₹138,404 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 113,243 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग 224,180 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।