logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 साल के नाबालिग ने 16 हजार में बुक की ऑडी, शख्स को कुचला, मौत हो गई

दिल्ली में 17 साल के नाबालिग ने अपने दोस्त के लिए किराये पर कार मंगवाई। युवक ने तेज रफ्तार में कार चलाई और एक शख्स को टक्कर मार दी। इसके साथ ही तीन अन्य कारों को भी टक्कर मारी।

car accident

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के वसंत कुंज में एक 17 साल के युवक ने देर रात तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई, जिस दौरान उसने एक शख्स को टक्कर मार दी। साथ ही तीन अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक, एक 17 साल के युवक ने ऑनलाइन ऐप के जरिए ऑडी किराये पर ली थी, ताकि वे पूरी रात कार चला सकें। इसके बाद युवक ने तेज रफ्तार में कार चलाई, जिसकी चपेट में 46 साल का एक शख्स आ गया। पीड़ित को कार की टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह घटना वसंत कुंज के पास किशनगढ़ के लाल बत्ती चौराहे पर एक सीएनजी पंप के पास हुई थी। 4 अक्टूबर की देर रात करीब ढाई बजे नाबालिग आरोपी तेज रफ्तार में कार चला रहा था। उसी दौरान पैदल चल रहे स्थानीय निवासी उमाशंकर को ऑडी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उन्हें तुरंत जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'हमें लगा कि आग लगी है', फायर ब्रिगेड बुलाकर धुलवाया BJP विधायक का घर

बर्थडे पर 16,000 में बुक की ऑडी

पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि एक नाबालिग युवक ने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए 16,000 रुपये में कार बुक की थी, जिसके बाद नियमों को ताक पर रखकर कार तेज रफ्तार में चलाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस कंपनी ने यह कार किराये पर दी थी, उसने युवकों की उम्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की जांच की थी या नहीं।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेजे बोर्ड-11 के सामने पेश किया था। इसके बाद आगे की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस के मुताबिक, अगर कार कंपनी ने कार किराये पर देते वक्त नियमों की अनदेखी की थी, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने की तैयारी, BJP सरकार लाएगी बिल

क्या कंपनी ने नियमों की अनदेखी?

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि ऐप के जरिए कार बुक करते वक्त युवक ने कंपनी को क्या जानकारी साझा की थी। इसके साथ ही जांच-पड़ताल की जा रही है कि क्या युवक ने कंपनी के सामने कोई फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस साझा किया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या कंपनी ने नियमों की अनदेखी करके कार किराये पर दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


और पढ़ें