भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मजबूती के साथ हुई। सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 73,612 अंक पर कारोबार कर रहा था, जो 362.61 अंक यानी 0.50% ऊपर था। वहीं, बैंकएक्स 53.75 अंक गिरकर 61,712.25 पर आ गया। दूसरी ओर, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 2.77% की बढ़त के साथ 39,411.87 पर पहुंच गया। यानी शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और IT शेयरों में तेजी रही, जबकि बैंकिंग इंडेक्स दबाव में देखने को मिला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सुबह 9:15 बजे निफ्टी 50 51.50 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 22,739.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.79% और निफ्टी बैंक में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। जानिए कैसा रहा कंपनियों का हाल
यह भी पढ़ें: जब फर्जी खातों से IPO में हुआ था खेल, 2005 के एक घोटाले ने बदलवा डाले नियम
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
23 अक्टूबर को सुबह 9:16 बजे आईटी शेयर सबसे आगे रहे। TCS 4.78% चढ़कर 2,622.60 पर कारोबार कर रहा था, Infosys 4% बढ़कर 1,197 पर और HCL Tech 2.81% बढ़कर 1,466 पर रहा। इनके बाद L&T (1.51%) और Reliance (1.44%) ऊपर रहे। सबसे ज्यादा गिरावट Adani Ports में रही, जो 1.14% टूटकर 1,736.25 पर आ गया। इसके बाद Titan (0.89%), Tata Steel (0.84%), Trent (0.79%) और IndiGo (0.78%) नीचे रहे। कुल मिलाकर आईटी शेयरों की तेजी से बाजार ऊपर है, जबकि बाकी 30 में से 15 शेयर ऊपर और 15 नीचे हैं।
सोना चांदी का भाव जानिए
आज घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोना गिरकर करीब 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था और चांदी 1.96 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था।
सोना-चांदी का भाव गिरने से आज 24 कैरेट सोना 142,750 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1320,981 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड 107,063 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी के भाव लगभग 196,510 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
