ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजोन पर एक ऐसा सेल शुरु होने वाला है जहां कम कीमत में फोन और लैपटॉप खरीदा जा सकेगा। अमेजोन में प्राइम डे सेल 5 जुलाई की आधी रात से 6 जुलाई तक चलने वाला है। जिसमें प्राइम मेंबर को यह ऑफर पहले से मिल जाएगा। इस सेल का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। जिनका इंतजार आज रात खत्म होने वाला है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम डिवाइस सहित कई चीजें कम कीमत में मिलती हैं।
अमेजोन प्राइम की मेंबरशिप लेने की कीमत 1,499 रुपये से घटकर 999 रुपये हो गई है। इसके अलावा जिन लोगों के पास एसबीआई, एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए सामान खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही आईसीआईसीआई (ICICI) क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से स्मार्टफोन कितने रुपये में मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: तस्करी बर्दाश्त नहीं, अपराध पर लगाम..., CM सम्राट का बॉर्डर प्लान क्या है?
फोन खरीदने में कितनी मिलेगी छूट?
इस साल सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G की कीमतों पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी। यह फोन 84,999 रुपये में मिलेगा, जो 1,29,999 रुपये में था। इस फोन की खासियत है कि इसकी बैटरी पूरे दिन तक बिना चार्ज किए चल सकती है। साथ ही इसमें 200MP का कैमरा है, जो अच्छी फोटो खींचने की क्षमता रखता है।
इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी S25 FE 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो अब तक की सबसे कम कीमत में बिकने वाला है। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो फोन की स्पीड को तेज करते हैं।
इसके अलावा अमेजोन प्राइम डे सेल में iPhone 17 Pro पर भी भारी छूट मिलेगी। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी M47 केवल 22,999 रुपये में मिलेगा। iQOO 15 फोन खरीदने में 5,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल पाएगी। OnePlus Nord CE 6 Lite केवल 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस: डेंटिस्ट ने मजाक उड़ाया, 5 साल के लिए निलंबित
टीवी खरीदने पर मिलेगा छूट
सोनी ब्राविया 3 सीरीज 62,990 रुपये में मिलेगी। जबकि स्मार्ट मिनी एलईडी टीवी 38,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसकी कीमत अब तक सबसे कम हुई है। इसके अलावा एलईडी गूगल टीवी की कीमत 40,990 रुपये है। इसके साथ ही लैपटॉप भी कम कीमतों में खरीदा जा सकेगा, जहां HP Victus लैपटॉप की कीमत 78,990 रुपये रहेगी। वहीं Xiaomi 29,999 रुपये में मिल जाएगा।


