सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) की भर्ती परीक्षा टियर-1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने टियर-1 की परीक्षा दी है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

 

CBSE ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के टियर-2 की परीक्षआ के लिए डेट्स भी जारी कर दी गई हैं। इसके साथ ही सभी स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड्स पर कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: नौकरी की हर जानकारी एक जगह, जानिए कैसे मदद करेगा सरकारी NCS पोर्टल

टियर-2 की परीक्षा कब होगी?

CBSE अब टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद टियर-2 की परीक्षा आयोजित करवाएगे। इसके लिए परीक्षाओं को शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

टियर-2 की परीक्षा का शेड्यूल

आगे की भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती में असिसटेंट कमिश्नर से लेकर मल्टी टास्किंग स्टाफ तक कई लेवल के पदों पर नियुक्ति होगी। अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी अलग-अलग है। कुछ में टियर-1 और टियर-2 की परीक्षा के आधार पर ही चयन होगा और कुछ के लिए इंटरव्यू और स्किल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। 

 

असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपर, पीजीटी, टीजीटी और लाइब्रेरियन, पीआरटी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर ट्रांस्लेटर के पदों के लिए टियर-2 की परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी होगा। टियर-2 की परीक्षा को 85 प्रतिशत वेटेज और इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 नंबरों को होगा। 

इन पदों के लिए होगा स्किल टेस्ट

स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए 2 टियर परीक्षाओं के साथ-साथ स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट टियर-2 की परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी। 

 

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, लैब अटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एनवीएस) के लिए कोई भी स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। मेरिट लिस्ट टियर-2 परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी। टियर-1 की परीक्षा क्वालिफाइंग परीक्षा ही है यानी इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

 

केंद्रीय विद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस रिजल्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और अगले चरण की परीक्षा की तैयारी करें। अगले चरण की परीक्षा मार्च में ही होगी। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा किस शहर में होगी इस संबंध में अभी तक बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके लिए आपको कुछ समय इंतजार करना पड़  सकता है। हालांकि, नोटिस में कहा गया है कि सिटी स्लिप यानी परीक्षा किस शहर में होगी इसकी जानकारी उम्मीदवारों को उनकी आईडी पर मिल जाएगी। इसके लिए आपको https://kvsangathan.nic.in/ पर जाकर अपनी आईडी ओपन करनी होगी। 

 

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर के बाद कॉलेज एडमिशन से पहले करें ये कोर्स, बाद में बहुत काम आएंगे

कैसे करें तैयारी?

इस भर्ती के जरिए केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों को मिलाकर करीब 15 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए स्कूल में नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। भर्ती की तैयारी के लिए कोई विशेष सिलेबस जारी नहीं किया गया है लेकिन आपके टीचर की नौकरी के लिए आपका टीचिंग एप्टीट्यूड मायने रखता है।

 

टीचिंग पोस्ट्स के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए केवीएस और एनवीएस की वेबसाइट पर सिलेबस दिया गया है। कुल 70 प्रश्न होंगे और कुल 100 नंबरों का पेपर होगा। इसके अलावा स्किल टेस्ट के लिए टाइपिंग की प्रैक्टिस करना भी जरूरी है। इसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं की टाइपिंग आना जरूरी है।

 

इसके अलावा कुछ पदों के लिए कंप्यूटर प्रॉफिशियंसी टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आपको कंप्यूटर के बेसिक सीखने होंगे। हिंदी इंग्लिश टाइपिंग के अलावा, एमएस एक्सल और पावर प्वाइंट जैसी स्किल्स आपको आनी चाहिए।