मशहूर बिजनेसमैन ने फिर से डिग्री बनाम स्किल की बहस को शुरू कर दिया है। अब कॉलेज की किताबी पढ़ाई से ज्यादा युवा स्किल्स पर फोकस कर रहे हैं और कॉलेज भी इन बातों को अच्छे से समझ रहे हैं। यही कारण है कि कॉलेज में भी स्किल्स और वर्क एक्सपीरियंस पर जोर दिया जाने लगा है। हाल ही में जारी इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश में एम्प्लॉयबिलिटी साल 2021-22 की 46.20 फीसदी से बढ़कर साल 2025-26 में 56.30 फीसदी हो गई है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि युवा सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि स्किल्स पर भी फोकस कर रहे हैं। मौजूदा समय में युवाओं में एआई जैसी स्किल्स के लिए काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अब नौकरी के लिए नियोक्ता सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि स्किल्स भी देखता है। नियोक्ता चाहते हैं कि युवाओं को किताबी नॉलेज भले ही कम हो लेकिन जो उन्होंने सीखा है वह उसे वर्कप्लेस पर लागू कर सकें और रियल टाइम प्रॉब्लम का हल निकाल सकें।
यह भी पढ़ें: भूल जाओ पुरानी नौकरी, AI के दौर में इन सेक्टर में मिल रही सबसे तगड़ी जॉब
इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप का क्रेज
डिग्री के साथ-साथ स्किल्स भी जरूरी हो गई है। सिर्फ तकनीकी ज्ञान काफी नहीं है। डिजिटल, डेटा और साइबर सिक्योरिटी जैसे अन्य स्किल्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आज का जमाना बदल चुका है लेकिन शिक्षा और नौकरियों की तैयारियां अभी भी पुराने पैटर्न के साथ है जिसमें बदलाव करने के लिए युवाओं को खुद मेहनत करनी होगी और नई स्किल्स को अपनाना होगा। देश का युवा इस दिशा में बढ़ रहा है। कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। ॉ
किन सेक्टर्स में बढ़ी स्किल्स की डिमांड?
आज के डिजिटल दौर में कुछ सेक्टर्स तो ऐसे उभर रहे हैं जहां डिग्री से ज्यादा सिक्ल को महत्व दिया जा रहा है। इन सेक्टर्स में नौकरी के लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं है अगर आपके पास जरूरी स्किल्स हैं तो आप इस सेक्टर में नौकरी कर सकते हैं। इंडिया स्किल रिपोर्ट में पांच सेक्टर्स के बारे में बताया गया है जहां स्किल्ड लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
- एआई और डिजिटल
- रिन्युएबल एनर्जी
- हेल्थकेयर टेक
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
- सेमीकंडक्टर्स
यह भी पढ़ें: AI से डेटा साइंस तक सब फ्री में सीखा रही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैसे करें कोर्स?
स्किल हायरिंग ज्यादा
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसे स्किल बेसड कोर्स से हायरिंग बढ़ी है। कंपनियां डिग्री से भी ज्यादा स्किल पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा नौकरी आईटी सेक्टर में मिल रही हैं।
