logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI से डेटा साइंस तक सब फ्री में सीखा रही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैसे करें कोर्स?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया की सबसे मशहूर यूनिवर्सिटी है और इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का सपना आप भी पूरा कर सकते हैं। इस यूनिवर्सिटी ने कई फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं।

harvard university

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, Photo Credit: harvard university

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनियाभर में नौकरी के नए-नए विकल्प सामने आ रहे हैं और जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपनी नौकरी बचाने के लिए नई स्किल्स सीखनी पड़ रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक, दुनियाभर में ज्यादातर कर्मचारियों ने माना की उन पर नई स्किल्स सीखने का दबाव है। आर्टिलिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण यह दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में हर संस्थान नए-नए कोर्स शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में दुनिया की सबसे ज्यादा मशहूर यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने भी कुछ फ्री कोर्स लॉन्च किए हैं। 

 

हार्वर्ड अपने लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए कई तरह के फ्री ऑनलाइन कोर्स करवा रहा है। ये कोर्स AI, डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस और वेब डेवलपमेंट से जुड़े हुए हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अपने edX प्लेटफॉर्म  के जरिए यह कोर्स करवाती है।  कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दिल्ली के बड़े कॉलेज का छात्र हो या छोटे गांव का में बैठा हो इस कोर्स को कर सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: किस तारीख को आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट और कैसे करें चेक? यहां देखें हर डिटेल

 

किन विषयों में हैं कोर्स?

  • कंप्यूटर साइंस का मशहूर कोर्स CS50
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग और एंटरप्रेन्योरशिप
  • पब्लिक हेल्थ, लीडरशिप और लॉ संबंधी कोर्स
  • प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट 

मौजूदा समय में यह कोर्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी करवा रही है। इन कोर्स को करने के लिए आपको ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। ये सभी कोर्स सेल्फ-पेस्ड हैं, यानी आप अपनी सुविधा अनुसार पढ़ सकते हैं। कोई फिक्स्ड टाइम टेबल नहीं है। कोर्स में वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट, क्विज और डिस्कशन फोरम सब कुछ उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें: भूल जाओ पुरानी नौकरी, AI के दौर में इन सेक्टर में मिल रही सबसे तगड़ी जॉब

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • edX.org या online.harvard.edu पर जाएं।
  • ईमेल आईडी से साइन अप करें।
  • 'Harvard Free Courses'सर्च करें या सब्जेक्ट टाइप करें।
  • 'Enroll' बटन दबाकर कोर्स जॉइन करें।

 

रजिस्ट्रेशन करने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें की अगर आप सर्टिफिकेट चाहते हैं तो आपको इसके लिए फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा इसी प्लेटफॉर्म पर कुछ पेड कोर्स भी हैं। इसलिए जब आप कोर्स का चयन करें तो उस समय फ्री का विकल्प सिलेक्ट कर लें ताकि आपको सिर्फ फ्री कोर्स ही दिखें। हालांकि, अगर आप पेड कोर्स करना चाहते हैं तो आप वह भी इस वेबसाइट से कर सकते हैं।


और पढ़ें