भारतीय रेलवे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC-ग्रेजुएट) भर्ती 2026 के तहत ग्रेजुएट-लेवल पोस्ट के लिए 3,548 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  

 

यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) नंबर 06/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।कमर्शियल सर्विस, ट्रेन ऑपरेशन, अकाउंट्स और रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्रों में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज कितने मेट्रो स्टेशन बंद, कहां-कहां है डायवर्जन? सब जान लीजिए

पोस्ट के हिसाब से कितनी वैकेंसी, कितनी सैलरी?

इस भर्ती में चार तरह की पोस्ट शामिल हैं, इनमें से सबसे ज्यादा वैकेंसी 'गुड्स ट्रेन मैनेजर' के लिए हैं। गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 2,750 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 पद और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127 पद हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।  

वहीं सैलरी की बात करें तो चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए पे लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 35,400 रुपये प्रति माह है। गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए पे लेवल-5 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 29,200 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

सिलेक्शन कैसे होगा?

इससे लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, इसके बाद रिजल्ट और फिर दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर किया सिलेक्शन होगा। इसमें  मेरिट और निर्धारित पात्रता नियमों का ध्यान रखा जाएगा। योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार स्क्राइब की सुविधा और अतिरिक्त समय का प्रावधान भी है। 

टाइपिंग टेस्ट को लेकर नियम 

वहीं नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं लिया जाएगा 

लेकिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर और टाइपिंग की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। इसकी जांच नौकरी जॉइन करने के बाद की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 25000 रजिस्ट्री में इस्तेमाल हुआ एक ही PAN? 55,000 करोड़ के घपले की आशंका

जरूरी तारीख जान लें 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 8 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 6 नवंबर 2026
  • एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट: 8 नवंबर 2026
  • आवेदन में करेक्शन की अवधि : 9 से 18 नवंबर 2026

कहां कर सकते हैं अप्लाई? 

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन पहले पढ़ लें, इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए https://www.rrbapply.gov.in पर जाएं और अप्लाई कर दें।