logo

मूड

ट्रेंडिंग:

25000 रजिस्ट्री में इस्तेमाल हुआ एक ही PAN? 55,000 करोड़ के घपले की आशंका

गुरुग्राम शहर एक बार फिर लैंड डील के लिए चर्चा में आ गया है। आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि बादशाहपुर तहसील में हुई हजारों रजिस्ट्री में एक ही PAN का इस्तेमाल किया गया।

लैंड डील के कागज चेक करते अधिकारी

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम में जमीन की रजिस्ट्री से जु़ड़ा एक बड़ा घपला सामने आया है। इनकम टैक्स विभाग के सर्वे में मिला है कि लगभग 25 हजार संपत्तियों में एक ही PAN दर्ज किया गया है। इसके चलते लगभग 55 हजार करोड़ रुपये की लैंड डील अब जांच के घेरे में आ गई हैं। यह मामला गुरुग्राम की बादशाहपुर तहसील का है। इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग के 7 अधिकारियों की टीम विस्तार से जांचकर रही है।

 

बादशाहपुर तहसील में आयकर विभाग के सर्वेक्षण के दौरान करीब 25,000 संपत्तियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां मिली हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले दो साल में ज़मीन की कई रजिस्ट्रियों में एक ही PAN का कथित इस्तेमाल हुआ। इस मामले की जांच के लिए आयकर विभाग, चंडीगढ़ के निदेशक (जांच एवं आपराधिक खुफिया जानकारी) ने सात सदस्यीय टीम बनाई है। अधिकारी ने बताया कि भारी कीमत वाली लैंड डील सौदों में गड़बड़ियों की जांच के लिए यह टीम बनी है। टीम इस समय बादशाहपुर तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: CJI का मिलने से इनकार, INDIA गठबंधन करेगा मार्च; दिल्ली में हो गई झमाझम बारिश

लैंड डील में हजारों करोड़ का खेल?

आयकर अधिकारियों के अनुसार, विभाग को लगभग 12,000 संपत्तियों के 15,000 करोड़ रुपये के सौदों की जानकारी नहीं मिली थी। यानी इन डील का ब्योरा विभाग तक पहुंचा ही नहीं था। जांच अभी चल रही है, इसलिए पूरी तस्वीर साफ होना बाकी है। ये आंकड़े आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 25,000 संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में पता चला कि या तो इन सौदों की जानकारी विभाग को नहीं दी गई थी या फिर इन सौदों में गलत पैन दर्ज कर दिए गए थे। इन्हीं संपत्तियों से जुड़े सौदे अब विभाग की जांच के दायरे में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'यूथ ना तो कॉकरोच है, ना बेटी-बहन मक्खी', वोट चोरी-SIR मुद्दे पर बोले पप्पू यादव

जारी है जांच

इन संपत्तियों से जुड़े लगभग 55,000 करोड़ रुपये के सौदों में गड़बड़ियां सामने आई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो साल में ज़मीन की कई रजिस्ट्रियों में एक ही पैन का कथित इस्तेमाल हुआ। ऐसे मामलों में एक ही पैन कई सौदों से जुड़ा दिखता है। विभाग इन सभी गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। विभाग अब रिकॉर्ड का मिलान करके गड़बड़ियों का असली दायरा जानना चाहता है। इसके लिए चंडीगढ़ के निदेशक की बनाई सात सदस्यीय टीम तहसील कार्यालय में काम कर रही है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें