पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पुराने और वरिष्ठ नेताओं को अब नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया पार्टी के बड़े नेताओं को अपमानित किया जा रहा है और हाशिये पर डाला जा रहा है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2000 के शुरुआती दिनों में जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपना जनाधार बढ़ा रही थी, तब कई नेताओं ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के अत्याचारों का सामना किया था। अब उन्हीं नेताओं को उनकी अपनी पार्टी में इज्जत नहीं दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बर्धमान: TMC के गढ़ में BJP कहां ठहरती है?
TMC नेताओं को BJP में लाना चाहते हैं शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने नाराज सीनियर नेताओं से अपील की है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं। शुभेंदु अधिकारी ने इसी दौरान पूर्व बर्धवान जिले के मंगलकोट से तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास नारायण चौधरी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने विकास नारायण चौधरी को क्षेत्र का सम्मानित नेता बताया।
यह भी पढ़ें: उत्तर परगना 24 जिला: 33 विधानसभाएं, TMC मजबूत, BJP का क्या होगा?
शुभेंदु के दावे में दम कितना?
तृणमूल कांग्रेस में अब पुराने नेताओं की जगह, नए नेताओं को तरजीह दी जा रही है। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं को पार्टी में बड़े पद दिए जा रहे हैं। ममता बनर्जी के हाथों में ही पार्टी की पूरी कमान है लेकिन अब अभिषेक बनर्जी को अहम बैठकों में आगे किया जा रहा है।
शुभेंदु अधिकारी ने यह दावा इसलिए किया है क्योंकि साल 2009 में मंगलकोट में उन्होंने CPI के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC के मौजूदा नेतृत्व में अपमान और उपेक्षा सहने के बाद विकास ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।
