नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉक अप: सच या साजिश' में आकांक्षा चमोला अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई हुई हैं। उन्हें दर्शक पसंद कर रहे हैं। उन्होंने शो पर खुलासा किया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में वह कह रही है कि कोई पुरुष इतना चालाक नहीं होता है कि वह अपने पार्टनर को धोखा दे सकें। उन्होंने साथ ही बताया कि लड़कों के लिए सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: 'गठबंधन की कला सीखें नेता', शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर ली चुटकी

आकांक्षा बोलीं- 'मर्द चालाक नहीं होते'

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में आकांक्ष चमोला ने कहा, 'मैं हर आदमी का बबल तोड़ना चाहूंगी। भाइयों आप जितना भी अपने पार्टनर के साथ स्मार्ट प्ले करने की कोशिश कर रहे हो। हमें पता है कि आप क्या कर रहे हो? औरतें आपको इजाजत दे रही है इसलिए ऐसा कर पा रहे हैं।' 

 

उन्होंने आगे बताया कि लड़कों के लिए सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी है। स्कूल के लड़के बहुत हॉर्नी होते हैं, वे लोग बहुत पोर्न देखते हैं। उन्हें इन चीजों के बारे में कुछ पता नहीं होता है और न कोई बताता है। आकांक्षा ने कहा, 'मैंने अपने छोटे भाई को सब समझाया क्योंकि मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी है। अगर आपका बेटा है तो मां को सिखाना होगा, नहीं तो बहन सीखा सकती है। आपको उस लड़की पर नहीं डालना चाहिए जो आएगी वो सीखा देगी। उस पर यह बोझ नहीं डालना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, कॉन्सर्ट में मंगेतर संग किया धमाल

भाई को आकांक्षा ने दी सेक्स एजुकेशन

आकांक्षा ने आगे बताया, 'मैंने अपने भाइयों के दोस्तों को पोर्न देखते हुए देख लिया था और फिर मैंने उसे समझाया कि ये चीजों अभी तुम्हारे लिए नहीं है। शुरुआत में उसने मना किया कि वह नहीं देख रहा था फिर मैंने उसे उसकी सर्च हिस्ट्री दिखाई और मैंने कहा कि इसमें होने वाली चीजें काल्पनिक है। असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। तुम क्या अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा टच करते हो। फिर वह कहना लगा कि नहीं नहीं।'

 

आकांक्षा का यह इंटरव्यू 4 महीने पुराना है। इस वीडियो का यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, आकांक्षा की बात करें तो वह और गौरव शादी के 9 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।