'तुम्बाड 2' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अब आलिया भट्ट की एंट्री हो गई है। वह फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं जबकि इसका निर्माण सोहम शाह फिल्म्स ने पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है।
'तुम्बाड' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'एक नया अध्याय' शुरू होता है। आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' में आपका स्वागत है।' आलिया इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगी। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: फ्लॉप रहा इन स्टार्स का कम बैक, एक ने तो B ग्रेड फिल्म में किया था काम
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट आएंगी नजर
रिपोर्ट्स की माने तो आलिया ने करीब 20 दिन की शूटिंग की है। वह फिल्म में जरूरी रोल प्ले कर रही है। जब आलिया को फिल्म का पहला नेरेशन सुनाया गया था तभी इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने हां दिया था। आलिया ने कहा, 'जब से मैंने तुम्बाड देखी है तब से मेरी जहन में बसी हुई है। बहुत कम फिल्में ऐसी दुनिया बनाती हैं जो डूब जाने वाली लगती हैं और उससे भी कम फिल्में रिलीड होने के सालों बाद भी लोगों की कल्पना बनी रहती हैं। मैं इस दुनिया का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं सोहम और नवाज के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। ये दोनों ऐसे कलाकार है जिनके साथ मैं लंबे समय से काम करना चाह रही थी।'
2018 में रिलीज हुई थी 'तुम्बाड'
फिल्म 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। यह फिल्म शुरुआती रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि बाद में साल 2024 में इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया और सफल रही। इस फिल्म ने री रिलीज पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: 'लोगों को लगता था फिल्में नहीं करूंगा', 7 साल बाद गोविंदा का 'रूपा' से कमबैक
'तुम्बाड' की कहानी
फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें विनायक राव (सोहम शाह) के लालच और जुनून की कहानी दिखाई गई है, जो हस्तर नामक दुष्ट शक्ति द्वारा संरक्षित एक पौराणिक खजाने की तलाश में निकलता है। 'तुम्बाड 2' के अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
