logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लोगों को लगता था फिल्में नहीं करूंगा', 7 साल बाद गोविंदा का 'रूपा' से कमबैक

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने अपने कम बैक का ऐलान कर दिया है। 7 साल बाद वह फिल्म 'रूपा' में नजर आएंगे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में करियर के उतार चढ़ाव के बारे में बात की।

Govinda

गोविंदा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपने आने वाली फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' का ऐलान कर दिया है। 'रूपा' में गोविंदा के साथ रानी स्वर्णकर नजर आएंगी। वह एक न्यूकमर है। इस फिल्म में गोविंदा लीड रोल निभा रहे हैं और खुद की इसके प्रोड्यूसर भी हैं।

 

उन्होंने ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर बात की। उन्होंने कहा, 'शायद मेरे भाग्य में ही यही लिखा हुआ था कि कई बार मुझे नजर अंदाज किया गया। लोग कहते थे कि अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएगा। मैंने फिर से शुरुआत की है और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो मैंने सोचा है उसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते, यह फिल्म अपना जादू दिखाए। खासतौर से यह फिल्म युवाओं के लिए है। जब वे इस फिल्म को देखेंगे तो उनका एक सपना सच होगा। मैं इस फिल्म में किसी तरह की आध्यात्मिक बात नहीं करूंगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे आदमी या औरत किसी से...' आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया एसेक्सुअल

गोविंदा के लिए लकी है 14 नंबर

गोविंदा ने कहा कि उनके जीवन में 14 नंबर का खास योगदान रहा है। उन्होंने कहा, '14  मेरा लंक नंबर है। मैं अकं ज्योतिष में विश्वास करता हूं। मेरा नाम भी अंक ज्योतिष के अनुसार ही रखा गया है। मैं छोटी सी उम्र से ही इस पर विश्वास करना शुरू कर दिया था। मै 14 साल का था और भगवान की मेरे पर कृपा हुई। मैंने एक हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थी। मैं 14 साल तक सुपर स्टारडम देखा। फिर मैं 14वीं लोकसभा में सासंद बना। मैंने 14 साल तक संघर्ष किया और फिर वापस आया। यह पहली बार है जब मैं 5 साल से ज्यादा इंतजार नहीं कर सका। मैंने कहा, मैं फिर से शुरुआत करूंगा और अब मझे उम्मीद है कि यहां से सफर हो गया है।'

गोविंदा 'लॉक अप 2' में आए थे नजर

गोविंदा को हाल ही में 'लॉक अप 2' में नजर आए थे। उन्होंने शो पर अपनी पत्नी के साथ उनके रिश्ते और घुटने पर गोली लगने के हादसे के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'यह वह लॉक अप है जो दिखाई देता है, जो दिखाई नहीं देता ऐसे कई लॉक अप हैं और मैं वहां स आ रहा हूं।'

 

यह भी पढ़ें: फरहाना भट्ट से आकांक्षा चौधरी तक, इन कलाकारों ने रियलिटी शोज से बनाया नाम

 

फराह ने मजाक में पूछा कि तूने ऐसी सुपारी दी थी कि इसको मारो गोली? इस पर गोविंदा ने कहा था, 'अरे मैं लेके आया हूं जब में गोली। मैंने बोले सीने में मारना चाह रही थी मार ले अब।' इस पर सुनीता ने आगे कहा, 'सिर्फ गोली लाया, बंदूक कहां है?' साल 2018 में गोविंदा की आखिरी फिल्म 'रंगीला राजा' आई थी। यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

 


और पढ़ें