logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे आदमी या औरत किसी से...' आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया एसेक्सुअल

'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी पर बात करते हुए कहा कि अभी वह एसेक्सुअल फेज में है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

akanksha chamola

आकांक्षा चमोला, Photo credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' के प्रीमीयर पर खुलासा था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली है। दोनों की शादी को करीब 9 साल हो गए हैं। इसी शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले गौरव को इसके बारे में पता था। उन्होंने शो में अब कहा कि वह एसेक्सुअल है।

 

आकांक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वरुण यादव से रिलेशनशिप के बारे में बात कर रही हैं। वरुण ने उनसे पूछा कि क्या आप दोबारा शादी करना चाहती हैं? इस पर आकांक्षा ने कहा, "नहीं, मेरा कोई इरादा नहीं है। मेरे को डर बैठ गया है।'

 

यह भी पढ़ें: फरहाना भट्ट से आकांक्षा चौधरी तक, इन कलाकारों ने रियलिटी शोज से बनाया नाम

आकांक्षा ने खुद को बताया एसेक्सुअल

वरुण ने आकांक्षा से सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल पूछा? आकांक्षा ने कहा, 'सेक्सुअलिटी बदलती रहती है। आपके फेज के ऊपर होता है। मेरा अभी डिवोर्स चल रहा है। मुझे अभी किसी से सेक्स नहीं चाहिए। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए। मेरा अलग फेज चल रहा है इसे कहते हैं एसेक्सुअल।'

आकांक्षा गौरव का क्यों हो रहा है तलाक? 

आकांक्षा ने शो पर कहा था कि उनके अंदर मातृत्व की भावना नहीं है। मुझे कभी मां नहीं बनना है। 99% लोग इसलिए शादी करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए होते हैं, अपना परिवार आगे बढ़ाना होता है वरना आप शादी क्यूं करोगे। मुझे नहीं लगता है गौरव की उसमें कोई गलती है। जब बिग बॉस हुआ तब मुझे ऐहसास हुआ कि इसको बहुत ज्यादा है और मैं नहीं कर पा रही हूं। मैं उसे इस तरह की सिचुएशन में नहीं डालना चाहती थी। हमने बात चीत की और मैंने उससे कहा कि तुम अगर मुझे छोड़ना चाहते हो तो जा सकते हो।

 

यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में झगड़ा, पवन सिंह भड़के

बाइसेक्सुअल हैं आकांक्षा चमोला

आकांक्षा ने इसी शो पर कहा था कि वह बाइसेक्सुअल है। उन्होंने कहा था, 'मुझे लड़कियां पसंद है। मैं उन्हें एडमायर करती हूं, मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि वह मेरे से स्पेस है। आप जैसे जैसे बढ़े होते हो पुरुषों की दुनिया में आप मम्मी और बहन की तरफ जाते हो क्योंकि आपको वहां पर कंफर्ट मिलता है। हम जिस समाज में रहते हैं उसमें लोग कहते हैं कि लड़कियां एक- दूसरे की दोस्त नहीं हो सकती हैं, उनमें जलन होती है। मेरे अंदर ऐसा कुछ नहीं था। मेरे लिए हर लड़की खूबसूरत है। समाज ने ये टैग दिया है, मेरे लिए यह प्योर लव है।'


और पढ़ें