logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फरहाना भट्ट से आकांक्षा चौधरी तक, इन कलाकारों ने रियलिटी शोज से बनाया नाम

हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रियलिटी शोज से फेम मिला। इन शोज से उन्होंने घर-घर में अपना नाम बनाया है। इन लोगों को खूब काम मिल रहा है।

farhana bhatt, akanksha chaudhary and pamela serana

फरहाना भट्ट, आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेन, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर कई रियलिटी शोज शुरू हुए हैं। ये रियलिटी शोज कुछ कलाकारों के लिए अपना करियर रिवाइव करना का मौका होते हैं तो कुछ के लिए अपनी पहचान बनाने का बड़ा रास्ता है। ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने रियलिटी शोज में अपने टैलेंट के दम पर अपना नाम बनाया। इन शोज में हिस्सा लेने के बाद वे घर-घर में फेमस हो गए। एक के बाद एक कई शोज में नजर आ चुके हैं।

 

इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर नोरा फतेही तक का नाम शामिल हैं। इन नामों को अपने कई बार सुना हैं। हम आपको उन लोगों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पहले ज्यादातर लोग नहीं जानते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में झगड़ा, पवन सिंह भड़के

इन सितारों को रियलिटी शोज ने बनाया स्टार

फरहाना भट्ट

 

'बिग बॉस 19' से पहले फरहाना भट्ट को कोई नहीं जानता था। इस शो से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। फरहान ने भले ही शो नहीं जीता लेकिन लोगों का दिल जीता। 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। अब वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी।

 

शिव ठाकरे

 

शिव ठाकरे को 'बिग बॉस मराठी' से फेम मिला था। इस बाद वह 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। 'बिग बॉस 1'6 में उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। फिर वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आए थे।

 

अविनाश मिश्रा

 

अविनाश ने एक या दो टीवी शोज किए थे लेकिन उनके करियर को पहचान 'बिग बॉस 18' से मिली थी। इस शो में उनकी लव लाइफ कंट्रोवर्सी में रही थी। शो से निकलने के बाद वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए। अब वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे।

 

पामेला सेरेन

 

पामेला सेरेन पहली बार नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' में नजर आई थीं। उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। अब वह 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। पामेला को इस शो से लोग जान रहे हैं। उन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हर्षद से बात नहीं करने देने पर फूट फूटकर रोईं शिवांगी, लोग बोले- 'एक्टिंग चालू'

 

आकांक्षा चौधरी

 

आकांक्षा चौधरी को 'स्पिलिट्सविला' से पहचान मिली थी। इस शो में उन्हें एक को कंटेस्टेंट्स ने थप्पड़ तक लगा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सपोर्ट भी मिला। अब वह 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में भी वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

 

योगेश रावत

 

'स्पिलिट्सविला' में योगेश रावत को लोगों ने खूब पसंद किया था। वह अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में भी थे। अब वह 'लॉकअप 2' में नजर आ रहे हैं। शो में योगेश सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

 

Related Topic:#Lock Upp

और पढ़ें