logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हर्षद से बात नहीं करने देने पर फूट फूटकर रोईं शिवांगी, लोग बोले- 'एक्टिंग चालू'

शिवांगी जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिवांगी को रोते हुए देखकर हर्षद चोपड़ा काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

harshad chopda and shivangi joshi

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टेलीविजन ऐक्टर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने साथ में 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब दोनों स्टार्स साथ में रियलिटी शो 'लॉक आप: सच या सजा' में नजर आ रहे हैं। दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसके बाद से लोग उनके रिलेशनशिप पर सवाल उठ रहे हैं।

 

शो के जेलर रितेश देशमुख नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। रितेश ने सेलमेट्स को बदल दिया। हर जोड़ी में एक कंट्रोलर और दूसरा डिपेंडेट बना है। शिल्पा और शिवांगी की जोड़ी बनी है।शिवांगी डिपेंडेट है और शिल्पा कंट्रोलर है। शिल्पा ने शिवांगी को हर्षद के साथ बैठने और बात करने से मना कर दिया है। इस फैसले को सुनने के बाद शिवांगी रोने लगती है। वह कहती हैं, 'इस घर में सिर्फ हर्षद ही मेरा दोस्त है।'

 

यह भी पढ़ें: 'इक्का' रिव्यू: कमजोर स्क्रिप्ट, सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों पड़े फीके

फूट फूट कर रोईं शिवांगी जोशी

शिवांगी हर्षद से भी कहती हैं, 'तुम मेरे साथ न बैठ सकते हो न बात कर सकते हो और बहुत ज्यादा रोने लगती हैं।' हर्षद शिवांगी से कहते हैं, 'तुम इतना रो क्यों रही हो?' शिवांगी को इस तरह से रोते हुए देखकर राम कपूर उन्हें संभालते हैं। राम हर्षद से कहते हैं कि शिवांगी बहुत इमोशनल है तो तुम्हें स्ट्रांग बनना होगा। तुम्हें अपनी दोस्त को चीयर अप करना है। 

इंटरनेट पर ट्रोल हुईं शिवांगी

शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों दोस्त से ज्यादा है क्या? वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि शिवांगी और हर्षद दोनों शो में ऐक्टिंग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों का सीरियल शुरू हो गया।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये दोनों प्यार में है क्या है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'यह तो ड्रामा है, इसमें क्या रोने वाली बात है।'

 

 

 

 

 

 

शो पर शिवांगी और हर्षद का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में नहीं है। शिवांगी पहले कुशाल टंडन को डेट कर रही थीं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' में ही दावा किया था उनके बॉयफ्रेंड ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी।


और पढ़ें