ओटीटी और टीवी पर लगातार नए रियलिटी शो आ रहे हैं। 'बिग बॉस' और 'लॉक अप' तो सबने देखा लेकिन अब मचने वाला है असली बवाल। कलर्स टीवी का नया शो 'भोजपुरी बवाल' का पहला प्रोमो आ गया है। इस शो में भोजपुरी स्टार्स के बीच में दोस्ती, बातचीत और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इसकी छोटी सी झलक प्रोमो में भी देखने को मिली है।
शो में
पवन सिंह
, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवनी और तेज प्रताप सिंह साथ में पहली बार नजर आए। प्रोमो में सभी कलाकार साथ में एक डिनर टेबल पर बैठे नजर आए। सभी एक दूसरे से चर्चा करते हैं कि इसे दर्शकों के सामने कैसे पेश करें? कुछ ही देर में हंसी-माहौल का मजाक आरोपों और बहस में बदल जाता है। सितारे एक-दूसरे से बहस करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: हर्षद से बात नहीं करने देने पर फूट फूटकर रोईं शिवांगी, लोग बोले- 'एक्टिंग चालू'
आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में हुआ झगड़ा
प्रोमो में आम्रपाली कहती हैं, 'हम सबको बुला तो लिया करना क्या है?' पवन सिंह कहते हैं, 'कुछ नया किया जाए।' इसके बाद वह काजल राघवानी से पूछते हैं, 'जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?' इस पर काजल कहती हैं, आपसे'। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं। आगे काजल राघवानी कहती हैं, 'पवन जी आपके और इनके बीच में रिलेशन खराब हैं?'
वह आगे आम्रपाली से कहती हैं, 'क्या आपकी वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते है।' दिनेश लाल आगे कहते हैं, 'आप सीधे-सीधे आरोप लग रही हो।' आम्रपाली आगे कहती हैं, 'मुझे आप पर दया आ रही है।' दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इस पर पवन सिंह कहते हैं, कहां से ये झगड़ा चल रहा है भाई?
यह भी पढ़ें: 'इक्का' रिव्यू: कमजोर स्क्रिप्ट, सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों पड़े फीके
शो पर होगा खूब बवाल
शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस शो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह शो बाकी रियलिटी शोज से अलग होने वाला है। इसमें कोई टास्क या एलिमिनेशन नहीं होगा। इसमें भोजपुरी स्टार्स की रियल लाइफ कहानी को दिखाया जाएगा। शो को लेकर पवन सिंह का कहना था कि पिछले कई सालों से आपने मेरे बारे में कितना कुछ सुना है? इनमें से कुछ सच था और कुछ गलत। आपको मौका मिलेगा कि हमारी असल जिंदगी को जानने का। आम्रपाली दुबे ने कहा, 'सेट पर काफी कुछ होता है जो सामने नहीं आता है। भोजपुरी बवाल दर्शकों के साथ उस पहलू को शेयर करने का एक मौका है।'