logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लॉप रहा इन स्टार्स का कम बैक, एक ने तो B ग्रेड फिल्म में किया था काम

हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जो एक समय पर अपने करियर के पीक पर थे। बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

rajesh khanna, govinda and priety zinta

राजेश खन्ना, गोविंदा और प्रीति जिंटा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई न्यू कमर आकर अपनी पहचान बना सकता है तो कभी एक सुपर स्टार भी लाइमलाइट से दूर हो सकता है। हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने समय पर हिट थे। उनकी फिल्मों के रिलीज का दर्शकों का इंतजार रहता था लेकिन बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। इन स्टार्स ने कम बैक करने की भी कोशिश की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चले।

 

गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' का ऐलान किया है। गोविंदा से पहले कई ऐसे स्टार्स थे जिन्होंने कमबैक किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चले। इस लिस्ट में राजेश खन्ना से लेकर करिश्मा कपूर तक का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: 'लोगों को लगता था फिल्में नहीं करूंगा', 7 साल बाद गोविंदा का 'रूपा' से कमबैक

इन स्टार्स का कमबैक रहा फ्लॉप

राजेश खन्ना

 

राजेश खन्ना अपने करियर के पीक पर जिस भी फिल्म में काम करते थे, हिट हो जाती थी। फैंस उन्हें प्यार से काका बुलाते थे। 1994 के बाद राजेश खन्ना का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन सब फ्लॉप हो रही थी। 2008 में अपने करियर के आखिरी दौर में उन्होंने 'वफा: ए डेडली लव स्टोरी' की थी। इस फिल्म में बोल्ड सीन थे। यह एक लो बजट बी ग्रेड मूवी थी। यह उनके करियर की डिजास्टर मूवी थी।

 

गोविंदा

 

गोविंदा ने अपने करियर पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। उन्होंने बाद में 'पार्टनर' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला है। गोविंदा ने बाद में कई फिल्मों का निर्माण खुद ही किया लेकिन वे भी नहीं चली। 2018 में उनकी 'रंगीला राजा' आई थी। अब वह फिर से 7 साल फिल्म रूपा लेकर आ रहे हैं।

 

इमरान खान

 

इमरान खाने ने 'डेली बेली', 'जाने तू या जाने ना' जैसी फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों से उनके करियर को पहचान मिली थी। इमरान 2015 में आखिरी बार फिल्म 'कटी बट्टी' में नजर आए थे। इसके बाद से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। वह इस साल फिल्म  हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस से कमबैक कर सकते हैं।

 

करिश्मा कपूर

 

90 के दशक में करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर थी। वह बड़े पर्दे पर 2018 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। इसके बाद वह 'मर्डर मुबारक' और 'ब्राउन' में नजर आईं लेकिन इन प्रोजेक्ट्स से उन्हें तारीफ मिली।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे आदमी या औरत किसी से...' आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया एसेक्सुअल

 

फरदीन खान

 

फरदीन खान ने 'नो एंट्री', 'हे बेबी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। 2010 के बाद से उनका करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। 2014 में उन्होंने 'हीरामंडी' में काम किया था लेकिन उनके काम को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। वह 'खेल खेल में' और 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे।

 

प्रीति जिंटा

 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की 2013 में फिल्म 'इश्क इन पेरिस' आई थी। फिर 5 साल बाद उनकी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' रिलीज हुई थी। उनकी कम बैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। अब वह 7 साल बाद से फिर से फिल्म 'बंटवारा' में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।


और पढ़ें