बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती थे, उनकी सर्जरी हुई और अब वह घर आ गए हैं। उनकी सेहत को लेकर फैंस के चिंता में हैं। बिग बी ने बताया कि उनका अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आने का सफर मुश्किल रहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह नहीं बताया कि उनकी किस चीज की सर्जरी हुई और उन्हें कितने दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था?
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'अस्पताल में एक सर्जरी के बाद आईसीयू में अनुभवी डॉक्टर्स और स्टाफ की देखभाल के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और घर वापसी हो गई। घर वापस आने का सफर शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से और रोजमर्रा की जिंदगी के हिसाब से बहुत मुश्किल समय था। आप एक सम्मानित चैंपियन रहे हों और हार एक दिन आपके सामने खड़ी हो जाए। यह जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है।'
यह भी पढ़ें: 'सालों बाद आया इतना करीब', एक्स वाइफ सीमा संग और समय बिताना चाहते हैं सोहेल खान
अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ बच्चन
बिग बी ने आगे कहा, 'कुछ लोग इसका डट कर सामना करते हैं। कुछ हार मान लेते हैं। जो हिम्मत नहीं हारते हैं। वे चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं कर पाते हैं। वे अपनी पुरानी उपलब्धियों के साथ जिंदा रहते हैं। यह हर इंसान की अपनी पसंद होती है। दोनों ही गलत नहीं है। स्वस्थ रहें और खुश रहें।'
19 मई को पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने एक यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि उन्हें 16 मई को भर्ती करवाया गया था। परिवार के करीबी सूत्र ने जानकारी दी थी कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। उन्हें बाद में तुरंत डिस्चार्ज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने की 7 आदतें, प्यार के साथ बढ़ेगा भरोसा
83 साल की उम्र में भी ऐक्टिव हैं अमिताभ
83 साल की उम्र में भी अमिताभ बहुत ऐक्टिव हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं। वह फिल्मों के साथ टीवी पर भी छाए रहते हैं। उनके अपकमिंग शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की तैयारियां जोरों पर हैं। यह शो 10 अगस्त से ऑन एयर होगा। इसके अलावा वह 'कल्कि 2' की शूटिंग कर रहे हैं।
