logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने की 7 आदतें, प्यार के साथ बढ़ेगा भरोसा

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाना चाहते हैं तो ये 7 आदतें अपनाने से आपके रिश्ते में प्यार और भरोसा बना रह सकता है।

AI generated image of couple

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि कई बार पार्टनर्स एक दूसरे के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। हर रिश्ता प्यार, भरोसे और आपसी समझ पर टिका होता है लेकिन काम का दबाव, समय की कमी और छोटी- छोटी गलतफहमियां रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर समय रहते रिश्ते पर ध्यान दिया जाए तो उसे मजबूत और खुशहाल बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं उन 7 आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते को पहले से बेहतर बना सकते हैं।

 

चाहे आप शादीशुदा हो या रिलेशनशिप में, एक मजबूत रिश्ता हमेशा अच्छी बातचीत और आपसी सम्मान पर टिका होता है। रिश्ते को मजबूत बनाने कि लिए आपको हमेशा महेंगे गिफ्ट या बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती। रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी रिश्ते में प्यार और भरोसा बढ़ा सकती हैं। अगर आपके रिश्ते में भी दूरियां या खटास आ गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक रिश्ता एक दिन में नहीं बनता है बल्कि हर दिन की छोटी-छोटी कोशिश और अच्छी आदतों से मजबूत होता है।

 

यह भी पढ़ें: वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है? आजमाएं ये 6 तरीके, तनाव कम होगा

1. हर दिन कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के लिए निकालें

काम कितना भी बिजी क्यों न हो, दिन में कम से कम 20 से 30 मिनट अपने पार्टनर के साथ जरूर बिताएं। इस दौरान मोबाइल से दूरी बनाकर खुलकर बातें करें। इससे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलता है और रिश्ता मजबूत होता है।

2. खुलकर बात करने की आदत डालें

किसी भी रिश्ते में बातचीत सबसे जरूरी होती है। अगर कोई बात परेशान कर रही है तो उसे मन में रखने की बजाय शांत तरीके से अपने पार्टनर से शेयर करें। अगर गलतफहमियां समय रहते दूर हो जाएं तो रिश्ते में स्ट्रेस कम रहता है।

3. छोटी-छोटी बातों की तारीफ करें

पार्टनर के अच्छे काम, कोशिश या किसी छोटी अचीवमेंट की तारीफ जरूर करें। एक 'धन्यवाद', 'तुमने अच्छा किया' या 'मुझे तुम पर गर्व है' जैसे शब्द रिश्ते में अपनापन और सम्मान बढ़ाते हैं।

4. एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनें

कई बार लोग सिर्फ अपनी बात कहने पर ध्यान देते हैं लेकिन सामने वाले की बात पूरी नहीं सुनते। जब आपका पार्टनर कुछ कह रहा हो तो बीच में टोके बिना उसकी बात सुनें। इससे उसे महसूस होगा कि आप उसकी भावनाओं की कद्र करते हैं।

5. गुस्से में फैसले लेने से बचें

हर रिश्ते में कभी न कभी बहस हो सकती है लेकिन गुस्से में कही गई बातें लंबे समय तक दिल दुखा सकती हैं। अगर किसी बात पर नाराजगी हो तो पहले खुद को शांत करें और फिर आराम से बात करें।

6. एक-दूसरे की पसंद और सपनों का सम्मान करें

हर व्यक्ति की अपनी पसंद, शौक और लक्ष्य होते हैं। अपने पार्टनर के फैसलों और सपनों का सम्मान करें और जरूरत पड़ने पर उनका साथ दें। इससे रिश्ते में भरोसा और मजबूती आती है।

7. छोटी-छोटी खुशियां साथ में मनाएं

किसी खास मौके का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। साथ में चाय पीना, वॉक पर जाना, पसंदीदा फिल्म देखना या घर पर साथ खाना बनाना जैसी छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते को खुशहाल बनाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: महीने के आखिर में ऐसे बचा सकते हैं अपने पैसे, नहीं होगी पैसों की किल्लत

इन गलतियों से बचें

  • हर छोटी बात पर बहस करना।
  • पार्टनर को किसी और से कंपेयर करना।
  • एक दूसरे को समय न देना।
  • हर बात पर शक करना।
  • गुस्से में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना।
  • सिर्फ अपनी बात को सही मानना।

रिश्ता मजबूत होने के क्या फायदे हैं?

  • आपसी भरोसा बढ़ता है।
  • स्ट्रेस और गलतफहमियां कम होती हैं। 
  • बातचीत बेहतर होती है।
  • मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ मिलता है।
  • रिश्ता लंबे समय तक खशहाल बना रहता है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें