अक्सर कुछ ऐसे गाने होते हैं जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं। किसी गाने की धुन पसंद आती है तो कुछ गानों की सिर्फ 2 या 3 लाइनें। यहीं लाइनें हमारे दिमाग में रह भी जाती है। क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्मों के कुछ गानों को भोजपुरी धुन और वहां के क्लचर से प्रेरित होकर बनाया गया है। आइए इन गानों के बारे में जानते हैं।
90 के दशक में ऐसे कई गाने बनाए गए हैं जो भोजुरी के लोक गीत और नौटंकियों से प्रेरित होकर बनाया जाता था। इन लाइनों से हिंदी सिनेमा के कई गाने बनाए गए हैं। इस लिस्ट में 'जेठ की दोपहरी में पांव जले' से लेकर 'फुलौरी बनी चटनी' तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'अल्फा' को मिला ठंडा रिस्पॉन्स, क्या आलिया के लिए फिल्म साबित होगी डिजास्टर?
भोजपुरी की लाइनों से बने हैं ये हिंदी गाने
जेठ की दोपहरी में पांव जले- यह गाना भोजपुरी के नौटंकी से प्रेरित है। इस गाने के लिरिसिस्ट समीर अंजान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने को मैंने एक भोजपुरी की नौटंकी में सुना था। उस गाने में ऐसे बोले थे जेठ की दोपहरी में पांव जलेला, सैयां पांव जलेला। मैंने उस दौरान सोचा था कि यह गाना चीची पर बहुत अच्छा लगा। इसके बाद मैंने यह गाना लिखा जेठ की दोपहरी में पांव जले लिखा था। यह गाना फिल्म 'कूली नंबर वन' का है। इस गाने को गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गाया था।
फुलौरी बिना चटनी- फुलौरी बिना चटनी भोजपुरी का लोकगीत है। इस गाने को सबसे पहले कल्पना पटवारी ने गाया था। इस गाने का इस्तेमाल सलमान खान की फिल्म दबंग 2 में हुआ था। इस गाने की बेस लाइन सेम है लेकिन बोल बिल्कुल अलग है। इसी तर्ज पर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म धमाल 4 का गाना चटनी रिलीज हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो', कंगना रनौत ने राम कपूर को दिखाया आईना
अंखियों से गोली मारे- समीर अंजान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि गुलशन कुमार ने उन्हें अपने घर पर बुलाया और भोजपुरी पंक्ति सुनाई 'जब से सिपाही से भइले हवलदार, नथुनिया से गोली मारे सइयां हमार...' सुनाया था और इसी गाने से प्ररित होकर अंखियों से गोली मारे गाना गाया था। यह गाना गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माया गया है।
बगलवाली आंख मारे- 2005 में हरमेश मल्होत्रा ने फिल्म 'खुल्लम खुल्ला प्यार करें' बनाया था। इस फिल्म में 'बगलवाली आंख मारे' गाना डाला था जो मनोज तिवारी के भोजपुरी गीत 'बगलवाली जान मार ली' से प्रेरित था।


