नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। पहले ही दिन से राम कपूर अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में राम ने फराह खान के साथ बदतमीजी की थी। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि जजमेंट डे के दिन
कंगना रनौत
की एंट्री हुईं।
कंगना ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि वे कहां गलत दिखाई दे रहे हैं? उन्होंने राम कपूर से कहा कि अगर आप खुद को इस शो से बड़ा समझ रहे हैं तो क्या करने के लिए आए हैं?
कंगना ने राम से कहा कि अगर आप खुद को बेहतर करना चाहते हैं तो अपने ऐक्शन का बचाव करना बंद करें।
यह भी पढ़ें: 'निकाल दो', राम कपूर ने फराह खान संग की बदतमीजी, लोगों ने लगाई क्लास
कंगना ने राम कपूर की लगाई क्लास
उन्होंने राम कपूर की क्लास लगाते हुए कहा, 'अगर आपको गेम को गंभीरता से नहीं लेना था और लगता है कि आप इस जेल से बड़े हैं तो आप आए क्यूं है? अपना ये फुहड़पन दिखाने के लिए।' राम ने जवाब देते हुए कहा कि जब समय आएगा तब मैं अपनी गेम दिखाऊंगा और यहां मौजूद लोगों से बेहतर हूं। इस पर कंगना ने कहा कि पहले तो हर बात में अपने आप को सही कहना बंद करें।
कंगना से पहले फराह खान ने भी राम को समझाने की कोशिश की थी कि वह गेम में लीड की बजाय बैकग्राउंड ऐक्टर के तौर पर दिख रहे हैं। हालांकि राम ने फराह संग भी बदतमीजी से बात की थी।
यह भी पढ़ें: मर्दों जैसी थी इन दो बहनों की आवाज, इंडस्ट्री में कैसे बनाया नाम?
सोशल मीडिया पर हुईं कंगना की तारीफ
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि राम कपूर के एटीट्यूड को सिर्फ कंगना की सुधार सकती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कंगना कमाल की होस्ट हैं। उन्होंने शो में आते ही जान डाल दी। फराह और रितेश की होस्टिंग में यह बात नहीं है।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर और माधुरी ग्रोवर नॉमिनेटेड हैं। अब किस सदस्य की जर्नी खत्म होगी। उसका दर्शकों का इंतजार है।