logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'निकाल दो', राम कपूर ने फराह खान संग की बदतमीजी, लोगों ने लगाई क्लास

'लॉक अप' की होस्ट फराह खान के साथ राम कपूर ने बदतमीजी की। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।

farah khan and ram kapoor

फराह खान और राम कपूर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो पहले ही दिन से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स अपने सीक्रेंट्स से दर्शकों को चौंका रहे हैं। इस वजह से शो में उनकी दिलचस्पी भी बढ़ी है।

 

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो की होस्ट फराह खान सभी कंटेस्टेंट्स को बताती है कि आप सब में से कुछ लोगों पर चार्जशीट लगने वाली है। फराह घर के कुछ सदस्यों को लेकर अपना ओपनियन देती हैं। वह राम कपूर से कहती हैं, 'तुमने तो शोज में लीड ऐक्टर का रोल प्ले किया है और यहां पर बैकग्राउंड ऐक्टर लग रहे हो?' इस पर राम कपूर ने कहा कि आपको ऐसा लगता है तो बात मत करो।

 

यह भी पढ़ें: मर्दों जैसी थी इन दो बहनों की आवाज, इंडस्ट्री में कैसे बनाया नाम?

 

राम कपूर ने फराह संग की बदतमीजी

फराह ने आगे समझाते हुए कहा कि मैं इस राम कपूर को नहीं देखना चाहूंगी। यह फनी भी नहीं है। राम ने आगे कहा, 'मेरे लिए यही फनी है। मैं ऐसा ही हूं जैसा दिख रहा हूं। इसके बाद फरहा कहती हैं कि चार्जशीट कंटेस्टेंट्स को बेहतर करने के लिए बनाई है। यह मेरी चार्जशीट है और तुम्हें सुनना पड़ेगा। यह तुम्हारी ही मदद करेगा।'

 

राम ने जवाब दिया, 'यस मैम। फराह ने आगे कहा, 'तुम क्या कर रहो हो? इस लेक्चर का तुम क्या करोगे, तुम्हें यह अच्छा नहीं लगेगा।' राम कपूर ने कहा, 'तो निकाल दो।' फराह ने मूड को हल्का करने के लिए कहा, 'जो लोग नहीं बदलते हैं वह डायनोसर बनते हैं'। राम ने आगे कहा, 'मैं डायनोसर बन जाऊंगा।'

 

यह भी पढ़ें: यश की टॉक्सिक का टीजर है 'क्रिंज', लोगों ने बताया ऐक्शन के नाम पर एडल्ट फिल्म

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राम कपूर

फराह ने आखिरी बार कहा कि वह एक होस्ट की तरह नहीं दोस्त और शुभचिंतक की तरह बोल रही हैं। राम ने आगे कहा, 'लेकिन डार्लिंग मैं यही हूं।' फराह राम के इस व्यवहार से खुश नहीं होती है। उन्होंने कहा कि तुम बहुत ही जिद्दी हो। राम लगातार बोलते जा रहे थे। हालांकि उन्हें गेम में हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला और सुनीता अहूजा ने सुरक्षित कर लिया है। सोशल मीडिया पर राम कपूर अपने व्यवहार की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। लोगो उन्हें बदतमीज का टैग दे रहे हैं।

 


और पढ़ें