logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यश की टॉक्सिक का टीजर है 'क्रिंज', लोगों ने बताया ऐक्शन के नाम पर एडल्ट फिल्म

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर ने लोगों को निराश किया है। लोग इस फिल्म को क्रिंज बता रहे हैं।

yash and tara sutaria

यश और तारा सुतारिया, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने अब इसका नया टीजर शेयर किया है जिसमें फिल्म की लीड ऐक्ट्रेसेस को दिखाया गया है। मेकर्स ने इस टीजर को 'लेडीज एंड लेडीज' के नाम से रिलीज किया है। फिल्म का नया टीजर 1 मिनट 41 सेकेंड का है। फिल्म की लीड ऐक्ट्रेसेस धुआंधार ऐक्शन करने के साथ -साथ रोमांस भी कर रही हैं।

 

मेकर्स को उम्मीद थी कि टॉक्सिक का टीजर लोगों को पसंद आ गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में ऐक्शन से ज्यादा रोमांटिक बोल्ड सीन है। लोग इसे एडल्ट फिल्म बता रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: शिवांगी जोशी ने गुपचुप कर ली सगाई, 'लॉक अप 2' में किया खुलासा, फैंस हैरान

दर्शकों ने टॉक्सिक के टीजर को बताया क्रिंज

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स है जिसे आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, टीजर में यश की ऐक्टिंग न के बराबर है। सिर्फ बोल्ड सीन्स और ऐक्शन दिखाया गया है। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, भाई यह फिल्म का टीजर है या सॉफ्ट पोर्न है। तीसरे व्यक्ति ने लिखा, इस फिल्म में रोमांस के नाम पर सिर्फ बोल्ड सीन्स है। चौथे व्यक्ति ने लिखा, यश से ऐसी उम्मीद नहीं थी। 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' की लेडीज का टीजर आउट, नयनतारा के ऐक्शन और हुमा के स्वैग ने जीता दिल

 

यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा,  तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में यश सभी हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर भी लोगों को पसंद नहीं आया था। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 800 से 1000 करोड़ रुपये है।


और पढ़ें