logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शिवांगी जोशी ने गुपचुप कर ली सगाई, 'लॉक अप 2' में किया खुलासा, फैंस हैरान

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया कि वह इंगेज्ड है। उनके इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया है।

shivangi joshi

शिवांगी जोशी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। शो में आकांक्षा चमोला, सुनीता अहूजा, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा चर्चा में हैं। शिवांगी जोशी को शो में बहुत शांत देखा जा रहा है। वह टीवी की पॉपुलर बहू हैं। उनकी छवि जनता के सामने संस्कारी बहू की हैं। शिवांगी ने शो पर कहा था कि वह अपनी छवि बदलना चाहती है। अब उन्होंने शो पर अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

 

शिवांगी ने शो पर बताया कि वह इंगेज्ड है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि शिवांगी ने किससे सगाई की है? उनकी लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' की लेडीज का टीजर आउट, नयनतारा के ऐक्शन और हुमा के स्वैग ने जीता दिल

शिवांगी जोशी ने कर ली है सगाई

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा शिवांगी जोशी से पूछती हैं कि क्या वह पार्टनर की तलाश में हैं? इस पर शिवांगी कहती हैं, 'दोस्त अब मैं शादी करना चाहती हूं। अब तो सीधा शादी है।' इस पर श्रेया पूछती हैं कि वह किस तरह का पार्टनर चाहती हैं?

 

इस पर शिवांगी कहती हैं कि मैं बता दूं कि मैं इंगेज्ड हूं। उनके इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया। फैंस जानना चाहते हैं कि वह किससे शादी कर रही हैं?

 

यह भी पढ़ें: 'बाइसेक्सुअल हैं आकांक्षा चमोला', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने दावा किया

कुशाल टंडन को डेट कर रही थीं शिवांगी

शिवांगी पहले कुशाल टंडन को डेट कर रही थीं। दोनों ने साथ में 'बरसातें' में काम किया था। सेट पर दोनों को प्यार हुआ था। कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। कुछ महीनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह बात फैंस के लिए बड़ा शॉक था। कुशाल ने अपने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की जानकारी दी थी। हालांकि शिवांगी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।

 

शिवांगा का बाद में हर्षद चोपड़ा के साथ नाम जुड़ा था। हर्षद और शिवांगी ने साथ में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम किया था। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। अब दोनों साथ में लॉक अप 2 में नजर आ रहे हैं
 


और पढ़ें