आलिया भट्ट
और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसे दर्शकों को ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर कुछ खास बज देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म में आलिया, शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो गई लेकिन टिकट बुकिंग का रिस्पॉन्स बहुत ठंडा है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक ही दिन बचा है। फिल्म को लेकर कोई खास मोमेंटम देखने को नहीं मिल रहा है। बुक माई शो पर अल्फा की हर घंटे 1.3 K टिकट बिकी है जबकि यह सबसे बड़ा टिकेटिंग प्लेटफॉर्म है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत कम हुई है। 2 जुलाई सुबह 10 बजे तक फिल्म की 12K टिकट बिकी है। फिल्म मे कुल मिलाकर 50 लाख का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: 'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो', कंगना रनौत ने राम कपूर को दिखाया आईना
'अल्फा' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपये से कम का बिजनेस करेगी। ट्रेंड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 4. 50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को सबसे लो ओपनिंग मिलने वाली है। 'अल्फा' कमाई के मामले में 'एक था टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' से पीछे रह जाएगी।
इतना ही नहीं 'अल्फा' का ओपनिंग कलेक्शन आलिया की पुरानी फिल्मों से भी कम हो सकता है। इस लिस्ट में उनकी 'जिगरा' और 'राजी' का नाम शामिल है। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह पहली फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है।
यह भी पढ़ें: 'निकाल दो', राम कपूर ने फराह खान संग की बदतमीजी, लोगों ने लगाई क्लास
आलिया की इससे पहले 'जिगरा' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ
रणबीर कपूर
और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।