सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल है' जिसे एक दशक तक अभिनेता अनूप सोनी ने होस्ट किया था। शो के नए सीजन को अनूप सोनी की जगह पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन होस्ट करेंगे। इन अनाउंसमेंट से दर्शकों का झटका लगा है। मेकर्स ने हाल ही में अजय देवगन का एक प्रोमो भी शेयर किया है। अब इस पूरे मामले पर अनूप सोनी ने अपना रिएक्शन दिया है।
अनूप ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब तक मेरी जिंदगी में क्राइम पेट्रोल से बड़ा कोई शो नहीं आता है। मैं चाहे कितना भी काम कर लूं। लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए याद रखेंगे। क्राइम पेट्रोल से पहले लोग मुझे बालिका वधू से जानते थे लेकिन जब क्राइम पेट्रोल आया तो लोग बालिका वधू को भूल गए।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अभिनेता अनिल कपूर ने एक सलाह दी थी कि कुछ रोल और प्रोजेक्ट ऐसे आते हैं जो आपके करियर की पहचान बन जाते हैं। जब तक ये चीजें पॉपुलर होती हैं, एक ऐक्टर के तौर पर आपको उससे भागने की जरूरत नहीं है, आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 एडवांस बुकिंग में कौन सी फिल्म निकली आगे?
शो का नया प्रोमो आया सामने
सोनी टीवी पर क्राइम पेट्रोल का नया प्रोमो आ चुका है। प्रोमो में अजय देवगन कहते हैं, 'बचपन में हमें सिखाया जाता है कि अजनबियो से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना, पर अब जो हो रहा है और ऐसे कई सारे केसेज। जुर्म करने वाला कोई अंजान नहीं, कोई अपना ही होता है जिन्हें हमारे घर का भी पता होता है और कभी-कभी चाबी भी पता होती है।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस बार हम क्राइम पेट्रोल में कुछ ऐसे ही केस लेकर आ रहे हैं जिन्होंने देश को हिला कर रख दिया। हमें घबराना नहीं है। क्योंकि यह आज हो रहा है। ऐसे ही कुछ केसेज में में रहूंगा आपके साथ। क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में। क्राइम के करंट सीजन में। यह शो 31 अगस्त से सोनी लिव पर ऑन एयर होगा।'
यह भी पढ़ें: डेढ़ साल बाद पवन सिंह ने कहा था 'आई लव यू'? फिर क्यों टूटा रिश्ता
10 सालों तक अनूप सोनी ने किया होस्ट
2003 में 'क्राइम पेट्रोल' ऑन एयर हुआ था। इस सीजन को दिवाकर पुंडीर ने होस्ट किया था। 2004 में शक्ति आनंद ने नया सीजन होस्ट किया था जो साल 2006 तक चला था। 2010 में अनूप सोनी और सांक्षी तंवर ने मिलकर शो होस्ट किया था। 2011 से 2018 तक अनूप सोनी ने इस शो को होस्ट किया। उनके बाद दिव्यांका त्रिपाठी, सोनाली कुलकर्णी, आशुतोष राणा और संजीव त्यागी अलग -अलग सीजन को होस्ट कर चुके हैं।
