करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन आने वाला है। यह शो आप 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान आएंगे। करण और सलमान की चटपटी बातचीत सुनने के लिए दर्शक बेकरार हैं।
मेकर्स ने हाल ही में शो का पहला टीजर रिलीज किया है। इस बार भी करण के शो पर बिना फिल्टर वाली बातचीत होगी जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है। शो का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में इन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स ने पलटी थी गेम, एक के तो सलमान हैं फैन
सलमान की वर्जिनिटी को लेकर करण ने पूछा सवाल
करण शो के टीजर में सुपरस्टार की पॉपुलर लाइन का इस्तेमाल करते हुए कहते हैं, 'एक समझदार व्यक्ति ने कहा था, हो गया भाई। मेरे फाइनल सीजन की शुरुआत के लिए सलमान खान से बेहतर कौन हो सकता है। शो पर करण ने अपने पुराने अंदाज में सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान ने कहा कि कंट्रोल भाई कंट्रोल। इसके बाद सलमान कहते हैं, 'कहीं ऐसा तो नहीं है न कि तुम आखिरी सीजन बोल बोलकर हम सबको कॉफी विद करण पर लाना चाहते हो?' इस पर करण ने कहा, 'मैं वादा करता हूं कि वापस नहीं आऊंगा।' इस पर सलमान ने कहा कि करण तुम मत जाओ।
करण ने सलमान से कहा कि आप पहले से ज्यादा शांत लग रहे हैं। सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने आज तक जितनी सलाह लोगों को दी है। अब समय आ गया है कि उसे खुद पर भी लागू करूं।
यह भी पढ़ें: 'मुझे गुमराह किया गया था', पृथ्वी शॉ के पास वापस लौटीं आकृति अग्रवाल
करण सलमान से कहते हैं कि आपने ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर के खिलाफ हाल ही में बोला है। इस पर वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि जिसने फोन में कैमरा बनाया है। वह व्यक्ति मुझे मिल जाए जिसने फोन में कैमरा बनाया है। उसके बाद करण ने कहा, 'आपको हैंपर के लिए लड़ने होगा।' सलमान ने जवाब देते हुए कहा, 'हैंपर के लिए क्यों लड़ू करण, लड़ना होगा तो पैंपर के लिए लड़ूंगा।' शो का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आया है।
