आयुष्मान खुराना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ऐलान कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में आयुष्मान एक नहीं तीन अभिनेत्रियों संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। आयुष्मान के साथ फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म में आयुष्मान की पत्नी होने के बावजूद उनकी गर्लफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की एक दोस्त संग रोमांस दिखाया गया है। इस पूरे रोमांस में विजय राज मजेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं जिसकी एक झलक टीजर में देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: क्या मंडे टेस्ट में पास होगी अक्षय की 'भूत बंगला'? जानिए कलेक्शन
'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज हुआ
टीजर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' के संजय कुमार और उनकी सेक्रेटरी को दिखाया जाता है। उसके बाद 2019 में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म का दृश्य दिखाया जाता है और फिर आयुष्मान की उनकी पत्नी वामिका और दो वो के साथ दिखाया जाता है। इसके बाद विजय राज कहते हैं, 'पांडे जी एक दोस्त के साथ पकड़ गए हो और दूसरी दोस्त छुड़वाने आई हैं। वो सिर्फ दोस्त ही है ना।'
इस वीडियो को आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत उसके भी बस में नहीं है। आ रहे हैं प्रजापति पांडे। इस बार अपनी पत्नी और वो दो के साथ।' फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक व्यक्ति ने लिखा है, 'मजा आने वाला है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'परफेक्ट सीक्वल।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये तो किस किस को प्यार करूं 3 जैसा लग रहा है।'
यह भी पढ़ें: क्या सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'धुरंधर 3', 'जमील जमाली' ने बता दिया सच
पति पत्नी और वो का सीक्वल है फिल्म
'पति पत्नी और वो दो' 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, 'पति पत्नि और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
