आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर का दूसरा ट्रेलर सामने आया है। यह ट्रेलर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से 10 दिन पहले रिलीज किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी मूवी है जिसके रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
इस फिल्म में रघुबीर यादव, मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस, सुप्रीया पिलगांवकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आकाश कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है। आयुष्मान और सारा इससे पहले 'पति, पत्नी और वो दो' में साथ काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन कब होगा रिलीज, कहां देख सकते हैं शो?
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि पाकिस्तान किसी के सामने नहीं झुकता है और तभी चाइना से फोन आता है और वह पूरी तरह से झुकते हुए नजर आते हैं। इसके बाद पाकिस्तानी ऑफिसर बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) की एंट्री होती है और उसकी के इर्दगिर्द कहानी घूमती है। बिलाल भारत आकर अपनी याददाश्त भूल जाता है और उसे लगता है कि वह इंडियन आर्मी के लिए काम करता है। यही से फिल्म में ट्विस्ट आता है।
ट्रेलर में आयुष्मान और सारा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। लोग इस फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आयुष्मान की फिल्म हाउसफुल जाएगी। फिल्म का कॉन्सेप्ट नया और रिफ्रेशिंग है।
यह भी पढ़ें: 'क्या आप अब भी वर्जिन हैं?', करण ने Koffee With Karan पर सलमान ने पूछा सवाल
पोस्टपोन हुई थी फिल्म की रिलीज डेट
पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन 'द्दश्यम 3' के धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। अब यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
