ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन ऑर्ट्स (BAFTA) के विजेताओं के नाम का ऐलान हो गया है। 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ। इस इवेंट को स्कॉटिश अभिनेता, राइटर और होस्ट Alan Cumming ने होस्ट किया। फिल्म 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' को 14 नॉमिनेशंस मिले जिसमें से 6 अवॉर्ड जीते। इसके अलावा 'सिनर्स' का भी दबदबा रहा।
बाफ्टा अवॉर्ड में फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' ने भी अवॉर्ड जीता। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। बाफ्टा में अवॉर्ड जीतने वाली है यह पहली भारतीय फिल्म है। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। बाफ्टा इन मेमोरियम ने दशकों तक सिनेमा और संस्कृति को सराहनीय योगदान देने के लिए कलाकारों को ट्रिब्यूट दिया है।
यह भी पढ़ें: BAFTA 2026 में फरहान की 'बूंग' का कमाल, जीता बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म अवॉर्ड
पढ़ें विनर्स की लिस्ट
बेस्ट ऐक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट ऐक्टर- रॉबर्ट आरामयो (आई स्वियर)
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल ऑफटर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर- शॉन पेन ( वन बैटल ऑफटर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस- वुनमी मोसाकू ( सिनर्स)
ऑउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म- बूंग
बेस्ट स्क्रीनप्ले- सिनर्स
बेस्ट एनिमेटेड मूवी- जूटोपिया 2
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- वन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड ऐश
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म- दिस इज एंडोमेट्रियसिस राइजिंग स्टार
यह भी पढ़ें: माधुरी को डांस करते थे रिहर्सल भूल जाते थे जैकी, सुनाया मजेदार किस्सा
बाफ्टा में छाईं आलिया भट्ट
पहली बार बाफ्टा में आलिया भट्ट ने किसी अवॉर्ड को प्रेजेंट किया। उन्हें बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म को प्रेजेंट करने के लिए बुलाया गया। उन्होंने अपनी स्पीच हिंदी में दी और उसका मतलब भी समझाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस अंदाज की खूब तारीफ हो रही हैं। आपको बता दें कि बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला। यह फिल्म इस साल के ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है।
