बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके बेटे अहान नें भी ऐक्टिंग में हाथ आजमाया। उनके करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साल 2021 में उनकी पहली फिल्म 'तड़प' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला।
5 साल बाद अहान अपने करियर की दूसरी फिल्म 'बॉर्डर 2' कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज हुआ है। गाने के लॉन्च इवेंट में अहान के साथ उनके पिता सुनील शेट्टी भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- क्या हेमा मालिनी और सनी के बीच सबकुछ ठीक है? रिश्तों पर बोलीं ड्रीम गर्ल
गाने के लॉन्च इवेंट में रो पड़े सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने कहा, 'पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद अहान को काफी कुछ सहना पड़ा। यह उसकी दूसरी फिल्म है और इतनी बड़ी फिल्म मिलना। यह बहुत ही जिम्मेदारी वाली फिल्म है। जब अहान यह फिल्म कर रहा था। मैंने उससे कहा था कि अहान यह सिर्फ वर्दी नहीं है, याद रखना।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी के जिंदगी में मुश्किल समय आता है। सब बोलते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है तो काम तो मिलता है लेकिन अहान ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है। मैं खुश हूं कि वह बॉर्डर 2 कर रहे हैं और उससे बढ़िया फिल्म नहीं मिल सकती । मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय किया हो और यह फिल्म हम सभी के लिए सफलता लेकर आए।'
आपको बता दें कि 1997 में जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी उसमें सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थे। 29 साल बाद फिल्म का अब सीक्वल आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 में 'अम्मा' का किरदार निभाने वाली खलनायिका कौन हैं?
5 साल बाद अहान को मिली फिल्म
अहान आखिरी बार मिलन लुथरिया की फिल्म 'तड़प' में नजर आए थे। 'तड़प' तेलुगू फिलम 'आरएक्स 100' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं। अब वह वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे।
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
