'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार पर रोहित शेट्टी ने आसिफ खान और काजी तौकीर को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद उन्होंने लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया कि जब दोनों साथ में क्लोज आ रहे हैं तो कैमरे पर बहुत गंंदा दिख रहा है। वह कंबल के अंदर आपके पैर दबाते दिख रहे हैं। रविवार को शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी नजर आएंगी।

 

काशवी ने स्काउट को जमकर फटकार लगाई। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी काशवी को स्टेज पर लेकर आते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी मां और बहन पर किए भद्दे कमेंट', कृति सेनन ने राखी विज्ञापन पर तोड़ी चुप्पी

स्काउट पर भड़कीं गर्लफ्रेंड कशवी

इसके बाद काशवी कहती हैं, 'कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? इसके बाद वह लव से कहती हैं कि क्या सच में आप अपने मुंहबोले भाइयों के साथ ऐसा करते हो? मेरे लिए यह सामान्य बात थी क्योंकि उस समय मैं दर्द में थी। स्काउट आपक हर वर्ड, आपका हर टच कैमरे पर जूम इन करके दिखाया जा रहा है और आपको कैसे लगता है कि आप मेरी उसकी तुलना मुझसे कर सकते हैं? और कौन सा सॉफ्ट कोर्नर, कौन सी फीलिंग और कौन सा कंफ्यूजन। कौन सी नाव में हो आप?'

 

 

 

स्काउट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं उसका ध्यान एक बहन की तरह रखता हूं। वह मेरा परिवार की तरह ख्याल रखती हैं।' इस पर काशवी ने कहा, 'आप वहां अपना ध्यान रखने के लिए गए हो। ऐसा था तो घर रहना था। ये सब देखकर मुझे शर्म आती है। मेरे परिवार को शर्म आ रही है। एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो।' काशवी ने जिस तरह से स्काउट की फटकार लगाई है। वह लोगों को पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण ने वरुण और जाह्नवी से बंद कर दी थी बात, शो पर खुलासा

रोहित शेट्टी ने भी उठाया था मुद्दा

रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, 'एक चीज जो बहुत गलत लग रही है वे ये है कि जब आप लोग नजदीक आते हो। स्काउट आपका पैर दबाता है या गर्दन दबाता है ये सब ठीक नहीं लग रहा है। लव आपकी इमेज गलत जा रही है। जब स्काउट लव के पैर दबाते हैं और फिर कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दबाना सही नहीं लग रहा है। आप कभी स्काउट को पकड़ लेती हो, कभी गोद में बैठ जाती हो। ये सब बाहर सही नहीं दिख रहा है। जब स्काउट ने आपके कंधे दबाना शुरू किया तो आपने आवाज निकालना शुरू कर दी।' इस हफ्ते शो से मैरी कॉम बाहर हो गईं।