'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता शामिल हुए। शो पर उन्होंने लव, स्काउट के रिश्ते पर तंज कसा। गौरव शो पर कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। जब गौरव ने स्काउट और लव के भाई बहन वाले रिश्ते पर तंज कसा तो दोनों भड़क गए। गौरव ने कहा था कि स्काउट दो रिमोट से खेल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि स्काउट ने शो पर कहा है कि लव को देखकर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड काशवी की याद आती है।

 

गौरव ने पहले स्काउट की शक्ल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, 'स्काउट भाई की शक्ल देखों आप, थोड़ी उदास सी शक्ल है जैसे जिंदगी में कुछ रह गया हो। पर जैसे ही ये लव गिल के पास जाते हैं, ये स्काउट से स्प्राउट हो जाते हैं। मां कसम ऐसे खिलता है न ये।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने तो ऐसा नहीं पढ़ा', साई पल्लवी के युद्ध वाले सीन पर बोलीं दीपिका चिखलिया

गौरव ने उड़ाया स्काउट का मजाक

स्काउट ने आगे कहा, 'पूरे बिग बॉस हाउस में सबसे फेमिनिस्ट आदमी स्काउट ही है, क्योंकि इसने बता दिया है कि जन्नत औरतों के पैरों में ही होती है। ये स्काउट भाई रिलेशनशिप में काशवी जी के साथ है। याद है ना आपको? आप तो गेमर आदमी हो, आपको पता है ना कि खेलते वक्त एक ही रिमोट रखना चाहिए। इन्होंने तो लव गिल को बोला भी है मुझे तुम में काशवी दिखती है।'

 

 

 

इस बात को सुनकर स्काउट से भड़क जाते हैं। उन्होंने गौरव से कहा कि ऐसा उन्होंने कुछ नहीं बोला है। गौरव यही नहीं रुकते हैं वह लव का भी मजाक उड़ाते हैं। इस पर लव ने कहा कि आपको थेरेपी की जरूरत है। गौरव ने आगे कहा कि लव मैम को तो कुछ बोल भी नहीं सकते हैं जब ये रोहित शेट्टी आ सलमान भाई की भी नहीं सुनती हैं तो मेरी क्या सुनेंगी। लव ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'उनकी मैं इज्जत करती हूं लेकिन आप ये टॉपिक कहीं और लेकर जा रहे हो। मैं ये सब नहीं सुनने वाली हूं।'

 

यह भी पढ़ें: दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 'पटियाल पैग' समेत इन 4 गानों पर लगी रोक

 

गौरव गुप्ता पर भड़के स्काउट

स्काउट गौरव की बात सुनकर भड़क जाते हैं। उन्होंने कहा, 'इसे तो मैंने सुना भी नहीं है। मैंने कई कॉमेडियन को है। मैं देश के सबसे बड़े कॉमेडियन के साथ रहा हूं। ये किसी तरह की बाते हैं। मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में क्यों बोल रहा है। मैं इसे जवाब दूंगा जब बाहर आऊंगा। मैं इन सबमें काशवी को नहीं लाना चाहता हूं। एक हद तक बोलना ठीक है लेकिन कॉमेडी के नाम पर घटिया कमेंट करोंगे। कब मैंने यह बात बोली है कि लव में मुझे काशवी दिखती है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'गेस्ट होकर कुछ भी बोलेंगे। अभी पिछले दो हफ्ते से इतना कुछ हो रखा है। मुझे कुछ दिक्कत नहीं होने वाली , प्रॉब्लम में यही आएगा। शक्ल की बात कौन कर रहा है, गेमर को क्या समझ रखा है, मेरा भी कॉमेडियंस में उठना बैठना है। खुद को उसे झेलना पड़ेगा।' गौरव को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है।