बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। वह हाल ही टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। शो पर उनसे पूछा गया कि अल्फा के सेट पर क्या आपके और आलिया के बीच में झगड़ा हो गया था?

 

बॉबी ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आलिया मेरी फेवरेट हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आलिया और रणबीर दोनों मेरे फेवरेट हैं।

 

यह भी पढ़ें: Dola Re Dola की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट नहीं थीं माधुरी, जानें सच

आलिया और बॉबी में नहीं हुआ झगड़ा

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई थी कि 'अल्फा' के सेट पर उनके और आलिया के बीच में झगड़ा हो गया था। इस पर बॉबी ने कहा, 'मैं तो खुद हैरान हो गया था जब मेरे किसी दोस्त ने मुझे उस खबर की फोटो भेजी थी। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं। मैंने रणबीर के साथ एक फिल्म की है और उसके बाद मुझे आलिया के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे लगा कि यह मेरे साथ क्या हो रहा है। दोनों ही मेरे फेवरेट हैं और मुझे दोनों के साथ काम करने का मौका मिला।'

 

बॉबी ने आलिया संग अपने काम करने का अनुभव बताया है। उन्होंने कहा, 'वह कमाल की अभिनेत्री हैं और बहुत मेहनत करती हैं। वह हर फाइट सीक्वेंस के लिए पूरी तरह से तैयार थी इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा क्यों लिख रहे हैं? मैं हर किसी के पास जाकर एक-एक बात तो नहीं रख सकता हूं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 90% खबरें इंस्टाग्राम पर गलत होती है।'

 

यह भी पढ़ें: करिश्मा से सुष्मिता तक, 90 की एक्ट्रेसेज जिन्होंने बॉलीवुड में किया दमदार कमबैक

कब रिलीज होगी अल्फा?

वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। इस फिल्म में बॉबी, आलिया और शरवरी वाघ, अनिल कपूर मुख्य में हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वाइआरएफ की इससे पहले 'एक था टाइगर',  'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' रिलीज हुई है।