अजय देवगन की आने वाली फिल्म "चौहान" का टीजर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि टीजर में किया गया बदलाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने चुपचाप टीजर को अपडेट कर दिया है। नए वर्जन में एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी गई है। हालांकि इस बदलाव को लेकर फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
"चौहान" का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस शुरू हो गई थी। कई लोगों ने टीजर में दिखाए गए कुछ डायलॉग और कश्मीर से जुड़े दृश्यों पर सवाल उठाए। इसी बीच मोहम्मद जीशान अय्यूब को भी आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि टीजर की शुरुआती आवाज उनकी थी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई और फिल्म की आलोचना की।
यह भी पढ़ें: 'बहुत बदतमीज हैं आकांक्षा...', फराह खान लॉकअप में भड़क क्यों गईं?
नए टीजर में क्या बदला?
रिपोर्ट्स के अनुसार अब यूट्यूब पर मौजूद टीजर के शुरुआत में मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज सुनाई नहीं देती। उनकी जगह किसी दूसरी आवाज का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा टीजर में एक और बदलाव किया गया है। पहले जहां डायलॉग में "मेजर" शब्द इस्तेमाल किया गया था वहीं नए वर्जन में इसे बदलकर "कर्नल" कर दिया गया है। बाकी टीजर पहले जैसा ही है और जिन दृश्यों को लेकर विवाद हुआ था, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'सुनील पॉल को 25 लाख कौन देगा...?', समय रैना ने कॉमेडियन की पोल खोल दी
फिलहाल मेकर्स की ओर से यह नहीं बताया गया है कि ये बदलाव क्यों किए गए? वहीं मीडिया पर लोग इस अपडेटेड टीजर को लेकर अलग-अलग तरह के फीडबैक दे रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की टीम इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई देती है या नहीं।
