19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर समेत अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
इस फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार के काम की तारीफ हो रही है। हम आपको फिल्म के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनके करियर को एक बार फिर रफ्तार मिली है।
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, नाना बनकर खुशी से झूमे अनिल कपूर
'धुरंधर 2' से चमकी इन सितारों की किस्मत
गौरव गेरा
गौरव गेरा ने फिल्म में 'आलम भाई' का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में दर्शक उन्हें पहचान तक नहीं पाए थे। उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया। 'धुरंधर' से पहले उनके पास काम नहीं था। वह मुंबई छोड़कर गुरुग्राम चले गए थे। 'धुरंधर 2' के बाद उन्हें काम मिलने की उम्मीद है।
बिमल ओबेरॉय
बिमल ओबेरॉय ने फिल्म में 'बलोच चीफ शिरानी' का रोल निभाया है। भले ही वह पर्दे पर कम देर के लिए नजर आए लेकिन उनके काम को लोगों ने पसंद किया है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। बिमल ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि 'धुरंधर 2' के बाद उन्हें प्रशांत नील की फिल्म 'डैगन' में कास्ट किया गया। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
उदयवीर संधू
फिल्म में उदयवीर संधू ने 'पिंडा' का रोल प्ले किया। पिंडा जसकीरत उर्फ हमजा का बचपन का दोस्त है। पिंडा के रोल बहुत ही छोटा है लेकिन दमदार है। वह लंबे समय से ऐक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। वह नेशनल लेवल के हॉकी प्लेयर है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में भी काम किया था। इसके बाद वह 'अमरसिंह चमकीला' और 'इक्क कुड़ी' में भी नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में उनके काम को पहचान नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: 'कई महीनों तक बार-बार दिए ऑडिशन', धुरंधर में ऐसे मिला था बिमल को 'शिरानी' का रोल
राकेश बेदी
राकेश बेदी ने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। उन्होंने दिखा दिया कि गंभीर किरदार को भी मजेदार अंदाज में निभा सकते हैं। राकेश बेदी को धुरंधर 2 से सबसे ज्यादा लाइलाइट मिली है। इस फिल्म के बाद राकेश बेदी रैंप शो से लेकर विज्ञापनों में नजर आने लगे हैं। वह इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव है। उन्होंने पर्दे पर कई दमदार रोल निभाए हैं लेकिन धुरंधर उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।
'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
