बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में उन्होंने सिल्क स्मिता का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया था। 15 साल बाद एकता ने 'डर्टी पिक्चर 2' बनाने की घोषणा की है। हालांकि अभी तक फिल्म के कैरेक्टर, कास्ट और रिलीज डेट की जानकारी नहीं सामने आई है।

 

रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट पर एकता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से फिल्म को बनाने के बारे में सोच रही थीं लेकिन उन्होंने आगे बढ़ना का फैसला तब किया जब उनके पास दर्शकों को सुनाने के लिए कहानी होगी। अब उन्हें एक कहानी मिली है जिसे वह दर्शकों को सुनाना चाहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: BB 20: वाइल्ड कार्ड नकुल धुल ने गुल्लू से की हाथापाई, एक दिन में हुए शो से बाहर!

एकता ने 'द डर्टी पिक्चर 2' की अनाउंसमेंट की

एकता ने कहा, 'मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं द डर्टी पिक्चर 2। मैं इसे 15 साल बाद बनाने की योजना बना रही हूं। इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास एक कहानी है जिसे मैं सुनाना चाहती हूं। द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता के बारे में थी। यह एक ऐसी महिला की कहानी थी जिसे अपनी सेक्सुअलिटी के लिए आवाज उठाने पर आलोचना की गई थी। अब सेक्सुअलिटी आपकी अपनी पसंद की बात है। मैंने उसे कभी भी विक्टिम के तौर पर नहीं देखा। मैंने उसे एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जिसने अपनी सेक्सुअलिटी को सेलिब्रेट किया और फिल्म सफल रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'द डर्टी पिक्चर 2 भी एक ही व्यक्ति पर केंद्रित होगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म का सीक्वल किस पर केंद्रित होगा।' 

 

यह भी पढ़ें: सिगरेट, धुआं और लंबी खामोशी..., 'सूर्या' से फिर 'गदर' मचाएंगे सनी देओल?

'द डर्टी पिक्चर' बॉक्स ऑफिस पर थी सुपरहिट

'द डर्टी पिक्चर' में विद्या के साथ नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे।