फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान संग मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। वह हाल ही में Cyrus Broacha के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस शो पर उन्होंने बताया कि वह सलमान से मिलने के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट गए थे। वहां मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर मैं हैरान रह गया था।
शैलेंद्र ने बताया, 'मैंने सलमान को बिरयानी खाते हुए एक गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट लेते हुए देखा था। वह उस दौरान खुद को शीशे में देख रहे थे। जब मैंने उनसे पूछा कि यह क्या है? तब उन्होंने कहा कि स्टार की छवि को बनाए रखने की कीमत है।'
यह भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने मंदिर में की थी शादी, फिर क्यों टूटा रिश्ता?
सलमान ले रहे थे हेयर ट्रीटमेंट
शैलेंद्र ने कहा, 'मैं सलमान से मिलने उनके घर गया था। उन दिनों हम सोमवार को रात में अक्सर उनके घर पर पार्टी करने के लिए जाते थे। वह डाइनिंग टेबल पर बैठे थे, खा रहे थे और खुद को शीशे में बार -बार देख रहे थे। उन्हें खाना खाते समय खुद को शीशे में देखना पसंद है। किचन में एक छोटी सी टेबल है जिसके सामने शीशा लगा है, इसलिए आप उनके बगल में बैठे होते हैं, लेकिन असल में आप शीशे के ज़रिए बात कर रहे होते हैं।'
उन्होंने आगे बताया, 'वह बैठकर बिरयानी खा रहे थे, आप सलमान को जानते ही है, उन्हें कुछ ड्रिंक्स के बाद खाना पसंद है। तभी अचानक से एक आदमी कमरे में आया। उसने हाथों में दस्ताने लगाया था और सुइयों को स्कैल्प में इंजेक्ट करने लगा। मैं यह सब शीशे से देख रहा था और सोच रहा था कि क्या हो रहा है?'
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने पामेला को फील करवाया अनसेफ, आकांक्षा चमोला का आरोप
सलमान लेते थे पीआरपी ट्रीटमेंट
सलमान ने कहा, 'भाई, स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है।' शैलेंद्र ने आगे बताया, उस समय तक उन्हें पता नहीं था कि भारत में यह ट्रीटमेंट गैरकानूनी है। मुझे बाद में पता चला कि सलमान प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी करवा रहे थे जिसे आमभाषा में पीआरपी थेरेपी कहा जाता है। इस थेरेपी में व्यक्ति के अपने ही खून से निकले प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाता है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर बाल झड़ने के इलाज में होता है। वह आदमी सलमान के स्कैल्प से ब्लड को इंजेक्ट कर रहा था और यह इलाज साल में चार बार किया जाना था। वह खाना खा रहे थे और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।'
कुछ समय पहले ही सलमान के बाल्ड लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था। उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी। इन दिनों वह अपनी अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में है।
