बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन का आरोप लगता रहता है। ऐसे कई गाने हैं जो अपने अश्लील बोल और बोल्ड डांस स्टेप की वजह से विवादों में रह चुके हैं। इन दिनों गुरु रंधावा का 'फाइन शिट' गाना काफी चर्चाओं में है। इन गाने की जमकर आलोचना हो रही है। इस गाने में ऑफिस वर्क कल्चर को दिखाया गया है जिसमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जा रहा है। उनका डांस इतना वल्गर है कि समझ नहीं आ रहा है क्या कर रहे हैं। इस गाने को लोगों ने अश्लील और क्रिंज का टैग दिया है।
यह पहली बार नहीं है जब गुरु के गाने की आलोचना हो रही है। 2025 में उनका 'अजुल' गाना आया था। इस गाने में स्कूल गर्ल को ऑब्जेक्टिफाई किया गया था। इस गाने की जमकर आलोचना हुई थी। उनके पिछले गानों को दर्
यह भी पढ़ें: रूमर्ड GF संग दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
इन गानों में महिलाओं को किया गया ऑब्जेक्टिफाई
टटीरी
बादशाह का 'टटीरी' सॉन्ग काफी विवादों में रहा था। इस गाने की जमकर आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांगी थी। इसके अलावा उन्होंने गाने से विवादित शब्दों को हटा दिया था और फिर से री रिलीज किया था।
चुनर सरके
'केडी: द डेविल' का गाना 'चुनर सरके' इसी साल रिलीज हुआ था। इस गाने के लिरिक्स में अश्लीलता की सभी हदें पार हो गई थीं। इस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।
आई एम ए हंटर
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का यह गाना एक एडल्ट ट्रैक था। इस गाने का जमकर विरोध हुआ था। सेंसर बोर्ड ने गाने के कुछ दृश्यों और शब्दों पर आपत्ति जताई थी। कुछ सीन्स को हटाकर गाने को रिलीज किया गया।
कैंडी शॉप
2025 में नेहा कक्कड़ का कैंडी शॉप गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को नेहा के साथ टोनी कक्कड़ ने भी गाया था। गाने में नेहा के स्टेप को लोगों ने अश्लील और घटिया बताया था।
यह भी पढ़ें: परिवार को मिली मारने की धमकी, काजल के साथ होती थी मारपीट, क्या खेसारी ने किया?
चोली के पीछे क्या है
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खलनायक' का गाना 'चोली के पीछे क्या है' को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस गाने में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। गाने में अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया
था।
रिंगा रिंगा
'स्लमडॉग मिलनियन' का गाना 'रिंगा रिंगा' रिलीज के बाद से विवादों में आ गया। इस गाने को लिरिक्स को अश्लील माना गया।
